Sunday, February 15

IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन खेला जा रहा है। वहीं आईपीएल के इतिहास में जब भी सबसे मजबूत टीम की बात होगी तो इसमें चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का नाम जरूर लिया जाएगा। क्यूंकि चेन्नई की टीम ने संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी को जीता है। इस सीजन में चेन्नई की टीम ने अभी तक काफी खराब प्रदर्शन किया है। तभी तो अब यह टीम इस सीजन में जल्द से जल्द अपनी वापसी करना चाहेगी। चलिए अब ऐसे में CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में भी।

1. लसिथ मलिंगा :-

CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूचि में पहले स्थान पर मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा आते हैं। उन्होंने साल 2009 में चेन्नई के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था।

Lasith Malinga
Lasith Malinga

जबकि इस टीम के खिलाफ वह साल 2019 के सीजन में आखिरी बार खेलते हुए दिखाई दिए थे। उन्होंने इस टीम के खिलाफ खेली 21 मैच की 21 पारियों में 19.03 की गेंदबाजी औसत और 7.23 की इकॉनमी रेट से कुल 31 विकेट लिए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/37 का रहा था।

2. हरभजन सिंह :-

इस मामले में हरभजन सिंह दूसरे स्थान पर आते हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस की टीम के लिए खेलते हुए CSK की टीम के खिलाफ खेली 21 पारियों में 21.04 की गेंदबाजी औसत से 24 विकेट लिए थे। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 6.55 की रही थी।

Harbhajan Singh
Harbhajan Singh

उन्होंने चेन्नई की टीम के खिलाफ एक बार 5 विकेट हॉल भी लिया था। वहीं इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/18 का रहा था। इसके अलावा उन्होंने साल 2008 में चेन्नई की टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। जबकि इस टीम के खिलाफ वह आखिरी बार साल 2015 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

3. सुनील नरेन :-

इस सूचि में तीसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन आते हैं। जबकि उन्होंने साल 2012 के सीजन में पहली बार चेन्नई की टीम के खिलाफ मैच खेला था। इस टीम के खिलाफ उन्होंने अभी तक कुल 20 मैच खेले हैं।

Sunil Narine
Sunil Narine

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 20 पारियों में 21.65 की गेंदबाजी औसत और 6.43 की इकॉनमी रेट से 23 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/41 का रहा है। अभी उनके पास हरभजन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका भी है।

4. पीयूष चावला :-

CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूचि में चौथे स्थान पर पूर्व स्टार लेग स्पिनर पीयूष चावला आते हैं। इसके अलावा वह साल 2008 से लेकर 2023 के सीजन तक चेन्नई की टीम के खिलाफ ही खेले थे।

Piyush Chawla
Piyush Chawla

उस समय वह KKR, PBKS और MI की टीम का हिस्सा रहे थे। इस बीच उन्होंने 22 मुकाबलों की 22 पारियों में 27.90 की गेंदबाजी औसत और 8.24 की इकॉनमी रेट से 22 विकेट लिए थे। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/20 का रहा था। इसके अलावा वह अब आईपीएल में क्रिकेट कॉमेंट्री करते हुए दिखाई देते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version