Who is Sherfane Rutherford:आईपीएल के अगले सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने वेस्टइंडीज के युवा क्रिकेटर शेरफेन रदरफोर्ड को अपनी टीम में शामिल किया है। मुंबई ने 13 नवंबर को रदरफोर्ड को 2.6 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस से ट्रेड करके अपनी टीम में लिया। अब फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं कि शेरफेन रदरफोर्ड कौन हैं और उनके पास ऐसी क्या खासियत है, जिसे देखकर मुंबई इंडियंस ने उनपर भरोसा किया है। इसके पहले, मुंबई इंडियंस ने अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड किया। इन दोनों खिलाड़ियों के आने से मुंबई की टीम अगले सीजन में मजबूत हो सकती है।
कौन हैं शेरफेन रदरफोर्ड?
शेरफेन रदरफोर्ड, जो कि वेस्टइंडीज के धाकड़ बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, 2020 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन उस वक्त उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। फिर, आईपीएल 2025 में रदरफोर्ड ने गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया। उन्होंने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए 13 मैचों में 157.29 की शानदार स्ट्राइक रेट से 291 रन बनाए।
इस प्रदर्शन ने उन्हें एक शानदार खिलाड़ी के रूप में साबित किया, और अब मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। IPL में दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी, मुंबई इंडियंस और 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का भी हिस्सा रह चुके हैं।
बारबाडोस रॉयल्स, डेज़र्ट वाइपर, लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स, सिडनी थंडर, बंगाल टाइगर्स, कोलंबो स्टार्स, एडमोंटन रॉयल्स, गुयाना अमेज़न वॉरियर्स, गुयाना अंडर-19, कराची किंग्स, मॉन्ट्रियल टाइगर्स, नॉर्दर्न वॉरियर्स, Peshawar Zalmi, क्वेटा ग्लैडिएटर्स, सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स, सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स, सिडनी सिक्सर्स, सिलहट स्ट्राइकर्स और सिलहट थंडर जैसी टीमों से मैच से खेल चुके हैं।
शेरफेन रदरफोर्ड का T20 रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के 27 साल के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने अब तक 44 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 137.38 की स्ट्राइक रेट से 588 रन बनाए हैं। उनका T20 क्रिकेट में काफी अच्छा रिकॉर्ड है, और दुनिया के अलग-अलग टी20 लीग्स में खेलने का भी उन्हें भरपूर अनुभव है। अब तक, रदरफोर्ड ने 221 टी20 मैच खेले हैं और 3612 रन बनाए हैं, जो उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की झलक है। इस अनुभव के साथ, वह किसी भी टीम के लिए एक मजबूत हथियार साबित हो सकते हैं, और मुंबई इंडियंस को उनसे आगामी सीजन में बड़ी उम्मीदें होंगी।
मुंबई इंडियंस ने ट्रेड में अपने टीम में शामिल किए 2 घातक खिलाड़ी
शेरफेन रदरफोर्ड से पहले, मुंबई इंडियंस ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया था, जब उन्होंने अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड किया। शार्दुल ठाकुर एक शानदार तेज गेंदबाज और मध्यक्रम के अच्छे बल्लेबाज हैं, और उनकी उपस्थिति मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ा फायदा साबित हो सकती है।
शार्दुल और रदरफोर्ड दोनों ही अगले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए अहम कड़ी साबित हो सकते हैं। शार्दुल गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में टीम के लिए योगदान दे सकते हैं, वहीं रदरफोर्ड अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। दोनों के आने से मुंबई इंडियंस की टीम और भी मजबूत हो गई है, और फैंस को इन दोनों से आगामी सीजन में बड़ी उम्मीदें हैं।

