Thursday, February 26

रविवार को बेंगलुरु में वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) के ऑक्शन में अनकैप्ड भारतीय ऑलराउंडर Simran Shaikh 1.9 करोड़ रूपए के साथ सबसे महंगी बिकने वाली खिलाड़ी रहीं।

उनके अलावा, वेस्टइंडीज की Deandra Dottin 1.7 करोड़ रुपये में सबसे महंगी बिकने वाली विदेशी खिलाड़ी रहीं। डॉटिन और शेख दोनों को गुजरात जायंट्स ने खरीदा। 16 वर्षीय जी कमलिनी को भी 1.6 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा गया। लेकिन इस ऑक्शन में शेख का बड़ी कीमत पर बिकना आकर्षण का केंद्र रहा।

कौन है सिमरन शेख ?

Simran Shaikh - The Costliest Buy Of WPL 2025 Auction
Simran Shaikh – The Costliest Buy Of WPL 2025 Auction

सिमरन बानू शेख, जिन्हें आमतौर पर सिमरन शेख के नाम से जाना जाता है, का जन्म 12 जनवरी, 2002 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुआ था। वह 2022 में वीमेंस प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्करण में यूपी वारियर्स टीम का हिस्सा थीं, लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें अगले सीज़न से पहले उन्हें रिलीज़ कर दिया गया था। 22 वर्षीय खिलाड़ी पिछले सीज़न में अनसोल्ड भी रहीं थीं।

मुंबई के धारावी में रहने वाली सिमरन के पिता एक इलेक्ट्रीशियन हैं। उनकी चार बहनें और पाँच भाई हैं। उन्होंने पहली बार 15 साल की उम्र में अपने इलाके में लड़कों के साथ खेलते हुए क्रिकेट खेलना शुरू किया था। हालाँकि, सिमरन की क्रिकेट यात्रा यूनाइटेड क्लब में शामिल होने के बाद शुरू हुई।

Simran Shaikh - The Costliest Buy Of WPL 2025 Auction
Simran Shaikh – The Costliest Buy Of WPL 2025 Auction

स्थानीय लीग में प्रभावित करने के बाद, सिमरन को मुंबई की अंडर-19 महिला टीम में चुना गया। 22 वर्षीय मध्यक्रम बल्लेबाज ने WPL 2023 में यूपी वारियर्स के लिए कुछ मैच खेले। उन्होंने इस साल अक्टूबर-नवंबर में सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के दौरान मुंबई के लिए 11 मैचों में 22 की औसत से 100.57 की स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाए।

इसके अलावा, कैरेबियाई ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन वर्तमान में व्हाइट बॉल सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम के साथ भारत में हैं, विदेशी खिलाड़ियों में सबसे महंगी बिकी। उन्हें ऑक्शन में गुजरात जायंट्स ने दूसरी बार खरीदा।

33 वर्षीय डॉटिन 132 महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं और वह ऑक्शन में 50 लाख रुपये के बेस प्राइस वाली तीन खिलाड़ियों में से एक थीं और यूपी वारियर्स ने भी उन पर दिल खोलकर बोली लगाई, जिसके बाद गुजरात जायंट्स ने भी राशि बढ़ा दी।

डॉटिन को गुजरात जायंट्स ने WPL 2023 से पहले 60 लाख रुपये में साइन किया था, लेकिन वह टूर्नामेंट नहीं खेल सकीं थीं। उस समय यह खबर आई थी कि, फ्रैंचाइज़ी सीजन से पहले मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं हासिल कर सकी थी। हालाँकि, बाद में डॉटिन ने फ्रैंचाइज़ी द्वारा किए गए दावों का खंडन किया था।

Simran Shaikh - The Costliest Buy Of WPL 2025 Auction
Simran Shaikh – The Costliest Buy Of WPL 2025 Auction

गुजरात जायंट्स के कोच माइकल क्लिंगर ने ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा कि डॉटिन और सिमरन दोनों काफी समय से उनकी नजर में थीं।

क्लिंगर ने कहा, “हम डॉटिन और सिमरन को लक्ष्य बना रहे थे। वे ताकत और ऊँचे स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करती हैं। इससे अक्सर जीत की संस्कृति बनती है, इसलिए मैं अपने पहले दो चयनों के लिए सचमुच उत्साहित हूं।”

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version