आईपीएल 2026 के लिए लगभग सभी टीमों ने अपने कप्तानों का ऐलान कर दिया है। लेकिन 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक अपना कप्तान घोषित नहीं किया है। इस बार उनके पास कप्तानी के कई विकल्प हैं।
हालाँकि इसमें से वह किसको कप्तानी सौंपते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान कौन बनेगा?
केकेआर के पास हैं कप्तानी के कई विकल्प
आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने कप्तान का ऐलान नहीं किया है। क्योंकि, उनके पास कप्तानी के कई ऑप्शन हैं। अजिंक्य रहाणे, सुनील नरेन, रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती। यह ऐसे प्लेयर हैं जो कि कप्तानी के दावेदार हैं।
अजिंक्य रहाणे इससे पहले भी आईपीएल और टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं और उन्हें अच्छा अनुभव भी है। पिछले सीजन भी उन्होंने टीम को लीड किया था। हालाँकि वह प्लेऑफ में पहुँचने में सफल नहीं हुए थे। केकेआर ने पिछले साल 14 मैचों में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट्स थे और वो एक जीत से ही प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से चूक गई थी।
अजिंक्य रहाणे संभाल सकते हैं केकेआर की कप्तानी
मीडिया खबरों की मानें, तो इस बार भी कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे संभाल सकते हैं। क्योंकि वह ही इन सब में से सबसे ज्यादा एक्सपीरियंस प्लेयर हैं।
वह केकेआर में कप्तान बनने से पहले राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं। तो उनके पास कप्तानी का भरपूर अनुभव है और आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में यह एक्सपीरियंस काफी काम आता है।
अजिंक्य और अभिषेक की जोड़ी जिताना चाहेगी टाइटल
केकेआर ने इस बार अपने सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव किया है। उन्होंने हेड कोच चंद्रकांत पंडित की जगह पर अभिषेक नायर को नियुक्त किया है। वह पहले भी कई साल टीम में सपोर्ट स्टाफ में रह चुके हैं।
साल 2024 में जब कोलकाता ने टाइटल जीता था तब भी वो सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे। उनकी और रहाणे की जोड़ी एक बार फिर से कमाल दिखाना चाहेगी।

