CSK Vs RR मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग होने वाला है।

IPL 2026 का तीसरा मुकाबला 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और इनॉगरल चैंपियन राजस्थान रोयटल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जो हमेशा से रन बनाने के लिए जाना जाता है।

दोनों टीमें जीत के साथ नए सीजन की शुरुआत करना चाहेंगी। एक तरफ ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK है, तो दूसरी तरफ रियान पराग की अगुवाई में RR एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज RR vs CSK मैच में कौन जीतेगा।

RR vs CSK हेड टू हेड रिकॉर्ड

कुल मैच: 31

चेन्नई सुपर किंग्स जीता: 16

राजस्थान रॉयल्स जीता: 15

RR vs CSK: बरसापारा स्टेडियम पिच रिपोर्ट

बरसापारा स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार माना जाता है। यहां पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है और छोटे ग्राउंड और हाई एल्टीट्यूड होने की वजह से बड़े शॉट्स लगाना आसान होता है।

हालांकि, नई गेंद से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ा स्विंग जरूर मिल सकता है। लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी काफी आसान हो जाती है। रात के मुकाबलों में ओस का असर भी देखने को मिलता है, जिससे दूसरी पारी में रन बनाना और आसान हो जाता है।

यहाँ टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। लेकिन यदि पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी टीम ने बड़ा स्कोर बना दिया, तो फिर उसे चेज करना मुश्किल हो जाता है।

फिलहाल, आईपीएल में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 171 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 164 रहा है।

RR vs CSK: संभावित प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, राहुल चाहर, नूर अहमद, खलील अहमद

राजस्थान रॉयल्स (RR): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने

RR vs CSK: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

CSK की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। संजू सैमसन के आने से टॉप ऑर्डर में और बैलेंस आ गया है, जबकि शिवम दुबे और कार्तिक शर्मा मिडिल ऑर्डर को संभाल सकते हैं।

फिनिशिंग के लिए मैट शार्ट और प्रशांत वीर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। गेंदबाजी में मैट हेनरी और खलील अहमद अनुभव लाते हैं जबकि नूर अहमद मिडल ओवरों में ब्रेकथ्रू दिलाने का काम करते हैं।

राजस्थान रॉयल्स (RR)

रियान पराग पहली बार फूल टाइम कप्तान के तौर पर टीम को लीड कर रहे हैं, जबकि शिमरन हेटमायर मिडिल ऑर्डर में मैच बदलने की क्षमता रखते हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने और संदीप शर्मा जैसे विकल्प मौजूद हैं।

RR vs CSK: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

इस सीजन राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी और गेंदबाजी मजबूत है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है। लेकिन पहले एमएस धोनी और उसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस की चोट ने थोड़ी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

आज के RR vs CSK मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स बहुत ज्यादा संतुलित और खतरनाक टीम दिख रही है, इसलिए RR जीत की दावेदार मानी जा सकती है। वो यह मुकाबला अपने घर पर भी खेल रही हैं जिसकी वजह से उनके चांस और ज्यादा बढ़ जाते हैं।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version