Saturday, June 13

KKR vs LSG मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग होने वाला है।

IPL 2026 का 15वां मुकाबला 3 बार की चैंपियन कोलकता नाईट राइडर्स (KKR) और अपने पहले खिताब की तलाश कर रही लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 9 अप्रैल को कोलकता के ईडन गार्डन्स में होगा, जो हमेशा से रन बनाने के लिए जाना जाता है।

दोनों टीमें की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG है, तो दूसरी तरफ अजिंक्या रहाणे की अगुवाई में KKR एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज KKR vs LSG मैच में कौन जीतेगा।

KKR vs LSG में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 6

कोलकता नाईट राइडर्स जीता: 2

लखनऊ सुपर जाइंट्स जीता: 4

नो रिजल्ट: 0

KKR vs LSG: ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार है। यहां पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है जिससे बड़े शॉट्स लगाने में मदद मिलती है।

शुरूआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग जरूर है। लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी काफी आसान हो जाती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। लेकिन यदि पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी टीम ने बड़ा स्कोर बना दिया, तो फिर उसे चेज करना मुश्किल हो जाता है।

पहली पारी का औसत स्कोर- 183

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 171

KKR vs LSG: संभावित प्लेइंग XI

कोलकता नाईट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन/रोवमैन पॉवेल, वरुण चक्रवर्ती/नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

लखनऊ सुपर जाइंट्स: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

KKR vs LSG: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

कोलकता नाईट राइडर्स

कोलकता नाईट राइडर्स की बल्लेबाजी ऑन पेपर तो मजबूत नजर आ रही है। लेकिन हालिया फॉर्म किसी भी खिलाड़ी की अच्छी नहीं हैं। जिसके चलते वो बड़े स्कोर बनाने में सफल नहीं हो रही है।

मिडल आर्डर में रिंकू सिंह और रमनदीप भी वैसा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। गेंदबाजी में सुनील नरेन अनुभव लाते हैं लेकिन दोनों विकेट नहीं ले पा रहे हैं। उनका विकेट न लेना केकेआर के लिए बड़ी समस्या बना हुआ हैं।

लखनऊ सुपर जाइंट्स

लखनऊ सुपर जाइंट्स के पास भी मिचेल मार्श और एडेन मार्करम जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। ऋषभ पंत भी फॉर्म में वापस आ गए हैं। जबकि मिडल ऑडर में आयुष बडोनी और निकोलस पूरन हैं लेकिन वो ख़राब फॉर्म से जूझ रहे हैं। जबकि, गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और आवेश खान हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए दिग्वेश राठी मौजूद हैं।

KKR vs LSG: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

इस सीजन LSG की गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन कोलकता नाईट राइडर्स के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के KKR vs LSG मुकाबले में कोलकता के पास होम एडवांटेज हैं लेकिन अपने घर में वो इस सीजन एक भी मैच नहीं जीत पाई हैं। जिस तरह से उनके खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस चल रही हैं उसको देखकर लगता नहीं हैं कि वो लखनऊ के खिलाफ भी मुकाबला जीत पाएगी। इस मैच में LSG के जीतने के चांस ज्यादा हैं। क्योंकि उनके प्लेयर फॉर्म में चल रहे हैं।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version