KKR vs MI मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।
IPL 2026 का 65वां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 20 मई को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ अजिंक्या रहाणे की कप्तानी वाली KKR है, तो दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या की अगुवाई में MI छोटे से ब्रेक के बाद एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज MI vs KKR मैच में कौन जीतेगा।
KKR vs MI में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 36
कोलकाता नाईट राइडर्स जीता: 11
मुंबई इंडियंस जीता: 25
नो रिजल्ट: 0
KKR vs MI: ईडन गार्डेंस, कोलकाता पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डेंस की पिच भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में गिनी जाती हैं। यहाँ पर ब्लैक साइल की विकेट यूज होती हैं जिस पर अच्छा बाउंस होता हैं और बॉल भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं। जिसकी वजह से यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। पिछले मैच में यहां पर पहली पारी में 247 और दूसरी पारी में 213 रन बने थे।
पहली पारी का औसत स्कोर– 171
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर– 160
MI vs KKR: संभावित प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, रेयान रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, विल जैक्स, शार्दूल ठाकुर, जसप्रित बुमराह, अश्वनी कुमार, अल्लाह गजनफर।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी
KKR vs MI: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
मुंबई इंडियंस (MI)
मुंबई इंडियंस के पास भी रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा विल जैक्स और शेरफेन रदरफोर्ड फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में अश्वनी कुमार और शार्दूल ठाकुर और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए अल्लाह गजनफर मौजूद हैं। जबकि जसप्रीत बुमराह के रूप में चीट कोड मौजूद हैं।
कोलकाता नाईट राइडर्स
कोलकाता नाईट राइडर्स के पास भी फिन एलन और अजिंक्या रहाणे जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच का रुख बदल सकते सकते हैं। इसके साथ कैमरन ग्रीन जैसा इस फॉर्मेट का धाकड़ बल्लेबाज भी मौजूद हैं। जबकि मिडल ऑडर में रिंकू सिंह और रोवमान पॉवेल जैसे पावरफुल हिटर है।
गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी और वैभव अरोरा है और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती मौजूद हैं।
KKR vs MI: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में ड्यू की वजह से बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो जाती है।
इस सीजन भी MI की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है लेकिन, अब तक कोई भी फॉर्म में नहीं हैं। वहीं KKR के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के KKR vs MI मुकाबले में कोलकाता के पास होम एडवांटेज हैं। मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन की शुरुआत अच्छी की थी और 13 सालों के बाद केकेआर के खिलाफ ही अपना पहला मैच जीत था। KKR ने शुरुआत तो इस सीजन की काफी खराब की थी लेकिन अब धीरे धीरे उन्होंने वापसी कर की हैं।
नरेन और चक्रवर्ती के फॉर्म में आने से टीम की गेंदबाजी मजबूत हो गई है जबकि, मुंबई के लगभग सभी खिलाड़ियों की फॉर्म एक साथ खराब हो गई है और वो प्लेइंग 11 में काफी बदलाव भी कर चुकी हैं और उसके बाद भी उन्हें नतीजे नहीं देखने को मिल रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ मैचों में टीम ने अच्छा खेला है और मैच जीतने में सफल हुई है। ईडन गार्डेंस में उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है इसलिए इस मैच में मुंबई इंडियंस के जीतने के चांस हैं।
मैच विनर – MI
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







