Tuesday, June 16

IPL 2026 का 58वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच 13 मई को कोलकता के ईडन गार्डन्स में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।

दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी है, तो दूसरी तरफ अजिंक्या रहाणे की अगुवाई में केकेआर एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज KKR vs RCB मैच में कौन जीतेगा।

KKR vs RCB में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 36

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीता: 15

कोलकाता नाइट राइडर्स जीता: 20

नो रिजल्ट: 1

KKR vs RCB: ईडन गार्डन्स, कोलकता पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में गिनी जाती हैं। यहाँ पर काली मिट्टी की विकेट यूज होती हैं जिसमें ट्रू बाउंस होता हैं और वहां पर गेंद अच्छे से बल्ले पर आती हैं।

यहीं नहीं यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच होने का में कारण सिर्फ अच्छी विकेट नहीं बल्कि छोटी बाउंड्री भी हैं जिसके कारण बॉल काफी आसानी से ट्रेवल करती हैं।

कोलकता में चेस करने वाली टीम को फायदा मिलता हैं। लेकिन किसी टीम ने पहले खेलते हुए बड़ा स्कोर बना दिया तो उसके मैच जीतने के चांस बढ़ जाते हैं।

पहली पारी का औसत स्कोर- 171

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 163

KKR vs RCB: संभावित प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): जैकब बेथल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हैज़लवुड, रसिख सलाम।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती।

KKR vs RCB: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े से साफ पता चलता हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है। यहां चेस करने वाली टीम को फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

इस सीजन RCB की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन KKR के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के KKR vs RCB मुकाबले में कोलकता के पास होम एडवांटेज हैं। बेंगलुरु के खिलाड़ियों की फॉर्म भी अब अच्छी चल रही हैं जबकि केकेआर की टीम ने जैसे जैसे सीजन आगे बढ़ा हैं वैसे वैसे कमबैक करना शुरू किया है।

कोलकता की टीम पिछले 4 मुकाबले जीतते हुए आ रही है और अब तो लगभग सभी खिलाड़ी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। जबकि, बेंगलुरु की टीम एक हाई इंटेंसिटी मैच खेलने के बाद सीधे कोलकता में पहुंचेगी। उनके बल्लेबाजों की फॉर्म में डिप आ रहा है जो कि इस समय काफी चिंता का विषय हैं। कोलकता की टीम इस समय जिस फॉर्म में हैं इस मुकाबले में उनके जीतने के चांस ज्यादा हैं।

मैच विनर– KKR

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version