Wednesday, June 10

MI vs KKR मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग होने वाला है।

IPL 2026 का दूसरा मुकाबला 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और 3 बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जो हमेशा से रन बनाने के लिए जाना जाता है।

दोनों टीमें जीत के साथ नए सीजन की शुरुआत करना चाहेंगी। एक तरफ हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली MI है, तो दूसरी तरफ अजिंक्या रहाणे की अगुवाई में KKR एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज MI vs KKR मैच में कौन जीतेगा।

MI vs KKR हेड टू हेड रिकॉर्ड

कुल मैच: 35

कोलकता नाइट राइडर्स जीता: 11

मुंबई इंडियंस जीता: 24

MI vs KKR: वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार माना जाता है। यहां पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है और छोटे ग्राउंड की वजह से बड़े शॉट्स लगाना आसान होता है।

हालांकि, नई गेंद से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ा स्विंग जरूर मिल सकता है। लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी काफी आसान हो जाती है। रात के मुकाबलों में ओस का असर भी देखने को मिलता है, जिससे दूसरी पारी में रन बनाना और आसान हो जाता है।

यहाँ टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। लेकिन यदि पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी टीम ने बड़ा स्कोर बना दिया, तो फिर उसे चेज करना मुश्किल हो जाता है।

फिलहाल, आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 173 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 163 रहा है, लेकिन पिछले दो सीजन से इसमें काफी अंतर देखने को मिला है।

MI vs KKR: संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, जसप्रित बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर।

अश्विनी कुमार (इम्पैक्ट प्लेयर)

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी।

उमरान मलिक (इम्पैक्ट प्लेयर)

MI vs KKR: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

मुंबई इंडियंस (MI) 

MI की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। क्विंटन डिकॉक के आने टॉप ऑर्डर में और बैलेंस आ गया है, जबकि तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव मिडिल ऑर्डर को संभालते हैं।

फिनिशिंग के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या और रदरफोर्ड जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट अनुभव लाते हैं जबकि दीपक चाहर नयी गेंद से ब्रेकथ्रू दिलाने का काम करते हैं।

कोलकता नाइट राइडर्स (KKR)

KKR की टीम भी काफी खतरनाक दिख रही है। फिन एलन और कैमरन ग्रीन जैसे आक्रामक बल्लेबाज किसी भी बॉलिंग अटैक को तहस-नहस कर सकते हैं।

अजिंक्य रहाणे कप्तान के तौर पर टीम को लीड कर रहे हैं, जबकि रिंकू सिंह मिडिल ऑर्डर में मैच बदलने की क्षमता रखते हैं। गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी और वैभव अरोड़ा जैसे विकल्प मौजूद हैं।

MI vs KKR: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

इस सीजन मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन कोलकता नाइट राइडर्स के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है। आज के MI vs KKR मुकाबले में मुंबई इंडियंस बहुत ज्यादा संतुलित और खतरनाक टीम दिख रही है, इसलिए MI जीत की दावेदार मानी जा सकती है। लेकिन वो 2012 से किसी भी सीजन में अपना ओपनिंग मैच नहीं जीते हैं जो कि चिंता का विषय है वरना उनके पास टीम बहुत ही दमदार है।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version