Thursday, June 11

MI vs RR मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।

IPL 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 24 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।

दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली MI है, तो दूसरी तरफ रियान पराग की अगुवाई में RR एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज MI vs RR मैच में कौन जीतेगा।

MI vs RR में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 32

मुंबई इंडियंस जीता: 16

राजस्थान रॉयल्स जीता: 15

नो रिजल्ट: 1

MI vs RR: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार होती है। इसमें शुरुआत के कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मदद मिलती है लेकिन उसके बाद बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स लगा सकते है। यहां पर अगर बैट्समैन सेट हो गए तो वो आसानी से थ्रू द लाइन बड़ी हिट्स लगा सकते है। इसलिए यहां पर बड़े स्कोर देखने को मिलते है।

पहली पारी का औसत स्कोर– 178

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर– 167

MI vs RR: संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, रेयान रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, विल जैक्स, कार्बिन बॉस्क, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा, अल्लाह गजनफर।

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।

MI vs RR: कौन सी टीम है ज्यादा मजबूत

मुंबई इंडियंस (MI): मुंबई इंडियंस के पास भी रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा विल जैक्स और शेरफेन रदरफोर्ड फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में अश्वनी कुमार और शार्दूल ठाकुर और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए अल्लाह गजनफर मौजूद हैं। जबकि जसप्रीत बुमराह के रूप में चीट कोड मौजूद हैं।

राजस्थान रॉयल्स (RR): राजस्थान रॉयल्स के पास भी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में रियान पराग जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा डोनोवन फरेरा और रविंद्र जडेजा फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में जोफरा आर्चर और नांद्रे बर्गर और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए रवि बिश्नोई और रविंद्र जडेजा मौजूद हैं।

MI vs RR: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में ड्यू की वजह से बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

इस सीजन RR की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन MI के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के MI vs RR मुकाबले में मुंबई के पास होम एडवांटेज हैं और वो अपने होमग्राउंड में पिछला मैच भी जीत चुकी हैं। RR ने शुरुआत तो बहुत जबरदस्त की थी लेकिन उसके बाद जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा है सब खिलाड़ियों की फॉर्म भी खराब होने लगी है और टीम भी लागतार हार रही है। हालांकि पिछला मैच जीतकर उन्होंने प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी है। वैभव सूर्यवंशी फिर से फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। जबकि मुंबई की टीम की हालत लगातार खराब होती जा रही है। उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा है।

इस मैच में राजस्थान को हर हाल में जीत दर्ज करनी है वरना प्लेऑफ का सपना टूट जाएगा। दबाव में उनकी टीम बहुत अच्छा नहीं खेलती है और यह बार बार देखा भी गया है इसलिए इस मुकाबले में मुंबई की टीम जीत दर्ज सकती है।

मैच विनर – MI

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version