Saturday, June 20

PBKS vs MI मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।

IPL 2026 का 56वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच 13 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।

दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली PBKS है, तो दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में MI एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज PBKS vs MI मैच में कौन जीतेगा।

PBKS vs MI में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 33

पंजाब किंग्स जीता: 17

मुंबई इंडियंस जीता: 16

नो रिजल्ट: 0

PBKS vs MI: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, धर्मशाला पिच रिपोर्ट

एचपीसीए ग्राउंड की पिच काफी फ्लैट होती हैं। यहाँ पर ब्लैक साइल की विकेट यूज होती हैं जिस पर कम बाउंस होता हैं और बॉल भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं। जिसकी वजह से यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहीं नहीं यह ग्राउंड लेवल से काफी ऊपर स्थित हैं। हाई एल्टीट्यूड में होने के कारण यहां पर बॉल काफी ट्रैवल करती हैं इसलिए बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं।

पहली पारी का औसत स्कोर: 173

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर: 162

PBKS vs DC: संभावित प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स (PBKS): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, रेयान रिकल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, विल जैक्स, राज अंगद बावा, दीपक चाहर, जसप्रित बुमराह, कार्बन बॉस्क, अल्लाह गजनफर।

PBKS vs MI: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

पंजाब किंग्स (Punjab Kings): पंजाब किंग्स के पास भी प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह जैसे विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। श्रेयस अय्यर भी फॉर्म में वापस आ गए हैं। जबकि मिडल ऑडर में मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह हैं। जबकि, गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए युजवेंद्र चहल मौजूद हैं।

मुंबई इंडियंस (MI): मुंबई इंडियंस के पास भी रेयान रिकल्टन और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा विल जैक्स फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में दीपक चाहर और कार्बन बॉस्क मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए अल्लाह गजनफर मौजूद हैं। जबकि जसप्रीत बुमराह के रूप में चीट कोड मौजूद हैं।

PBKS vs MI: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेस करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी और आसान हो जाती है।

इस सीजन PBKS की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन MI के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के PBKS vs MI मुकाबले में पंजाब के पास होम एडवांटेज हैं और वो इस ग्राउंड पर अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। PBKS की टीम ने इस सीजन भी काफी अच्छी शुरुआत की थी लेकिन अब वो लगातार 4 मैच हार चुकी है और उनकी टीम में कमजोरियां साफ नजर आ रही हैं।

फील्डर लगातार आसान सा कैच छोड़ रहे हैं मिसफील्डिंग कर रहे हैं और गेंदबाज भी 200 प्लस टोटल आसानी से चेस कर दे रहे हैं। बल्लेबाजी में भी अब वो धार नहीं नजर आ रही है। अब टीम काफी लो ऑन कॉन्फिडेंस है। वहीं मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो गई है और अब वो काफी खुलकर खेल रही है।

पिछले मैच में भी उन्होंने बेंगलुरु को लगभग हर दिया था और इस मैच में वो उसी कॉन्फिडेंस के साथ उतरेगी कि वो किसी भी टीम को हरा सकती हैं। इसके साथ वो अगले साल की तैयारी भी करेगी इसलिए जीत के साथ अपने प्राइड बचाने को खेलेगी। इसलिए इस मुकाबले में दोनों टीमों की फॉर्म को देखते हुए मुंबई इंडियंस के जीतने के चांस हैं।

मैच विनर: मुंबई इंडियंस

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version