Wednesday, June 17

PBKS vs RCB मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।

IPL 2026 का 63वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच 17 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।

दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली PBKS है, तो दूसरी तरफ रजत पाटीदार की अगुवाई में RCB एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज PBKS vs RCB मैच में कौन जीतेगा।

PBKS vs RCB में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 33

पंजाब किंग्स जीता: 16

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीता: 17

नो रिजल्ट: 0

PBKS vs RCB: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, धर्मशाला पिच रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड की पिच काफी फ्लैट होती हैं। यहाँ पर ब्लैक साइल की विकेट यूज होती हैं जिस पर कम बाउंस होता हैं और बॉल भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं। जिसकी वजह से यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहीं नहीं यह ग्राउंड लेवल से काफी ऊपर स्थित हैं। हाई एल्टीट्यूड में होने के कारण यहां पर बॉल काफी ट्रैवल करती हैं इसलिए बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं।

पहली पारी का औसत स्कोर: 173

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर: 162

PBKS vs DC: संभावित प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स (PBKS): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, अजमतउल्लाह ओमजाई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): जैकब बेथल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हैज़लवुड, रसिख सलाम।

PBKS vs RCB: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

पंजाब किंग्स (Punjab Kings): पंजाब किंग्स के पास भी प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह जैसे विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। श्रेयस अय्यर भी फॉर्म में वापस आ गए हैं। जबकि मिडल ऑडर में मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह हैं। जबकि, गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए युजवेंद्र चहल मौजूद हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास भी विराट कोहली और जैकब बेथल जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। रजत पाटीदार भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। जबकि मिडल ऑडर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड हैं। जबकि, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए सुयश शर्मा और कुणाल पांड्या मौजूद हैं।

PBKS vs RCB: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेस करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी और आसान हो जाती है।

इस सीजन RCB की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन PBKS के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के PBKS vs RCB मुकाबले में पंजाब के पास होम एडवांटेज हैं और वो इस ग्राउंड पर अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी।

PBKS की टीम ने इस सीजन भी काफी अच्छी शुरुआत की थी लेकिन अब वो लगातार 5 मैच हार चुकी है और उनकी टीम में कमजोरियां साफ नजर आ रही हैं। फील्डर लगातार आसान सा कैच छोड़ रहे हैं मिस फील्डिंग कर रहे हैं और गेंदबाज भी 200 प्लस टोटल आसानी से चेस कर दे रहे हैं। बल्लेबाजी में भी अब वो धार नहीं नजर आ रही है। अब टीम काफी लो ऑन कॉन्फिडेंस है।

वहीं बेंगलुरु की टीम पहले ही प्लेऑफ में लगभग जगह पक्की कर चुकी है और अब वो काफी खुलकर खेल रही है। पिछले मैच में भी उन्होंने केकेआर को हराया था। इस समय जिस तरह से पंजाब की टीम के सभी खिलाड़ियों का कॉन्फिडेंस हिला हुआ है उसको देखकर इस मैच में भी उनका जीतना मुश्किल लग रहा है। इस मुकाबले को जीतकर आरसीबी अपने टॉप 2 के चांस और मजबूत करना चाहेगी।

मैच विनर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version