Thursday, June 4

RCB vs LSG मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग होने वाला है।

IPL 2026 का 23वां मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पहले खिताब की तलाश कर रही लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 15 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जो कि रन फेस्ट के लिए जाना जाता है।

दोनों टीमें की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG है, तो दूसरी तरफ रजत पाटीदार की अगुवाई में RCB एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज RCB vs LSG मैच में कौन जीतेगा।

RCB vs LSG में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 34

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीता: 15

लखनऊ सुपर जाइंट्स जीता: 19

नो रिजल्ट: 0

RCB vs LSG: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत शानदार होती है। यहां पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है जिससे बड़े शॉट्स लगाने में मदद मिलती है।

पहली पारी की शुरूआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों के लिए हल्का फुल्का स्विंग जरूर होता है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी बहुत आसान हो जाती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। क्योंकि यहां कोई भी टोटल डिफेंड करना सेफ नहीं होता है।

लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी टीम ने बड़ा स्कोर बना दिया, तो फिर उसे चेज करना थोड़ा मुश्किल जरूर हो जाता है।

पहली पारी का औसत स्कोर- 184

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 172

RCB vs LSG: संभावित प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): फिल सॉल्‍ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड / जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, मंगेश यादव।

लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG): मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

RCB vs LSG: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

लखनऊ सुपर जाइंट्स

लखनऊ सुपर जाइंट्स की बल्लेबाजी ऑन पेपर तो मजबूत नजर आ रही है। मार्श और मार्करम की जोड़ी आक्रामक शुरुआत देने का माद्दा रखती हैं। मिडल ऑर्डर में भी निकोलस पूरन और आयुष बड़ौनी मौजूद हैं जबकि फिनिशिंग की जिम्मेदारी के लिए मुकुल चौधरी शामिल हैं।

गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव की जोड़ी मौजूद है जबकि दिग्वेश राठी मिडल ओवरों में विकेट चटकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास भी विराट कोहली और फिल साल्ट जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। रजत पाटीदार भी फॉर्म में वापस आ गए हैं। जबकि मिडल ऑडर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड हैं। जबकि, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी और हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए सुयश शर्मा और कुणाल पांड्या मौजूद हैं।

RCB vs LSG: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

इस सीजन LSG की गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के RCB vs LSG मुकाबले में बेंगलुरु के पास होम एडवांटेज हैं और अब तक वो अपने घर में 2 मैच भी जीत चुके हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में मिली जीत ने उनके हौसले और बुलंद कर दिए हैं।

इसके उलट LSG अपने घर में दोनों मुकाबले बुरी तरह से मैच हार कर आ रही हैं। उनकी बल्लेबाजी पिछले मैच में एक्सपोज़ हो चुकी हैं। इस मुकाबले में दोनों टीमों की तुलना करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी लग रहा हैं और वो ही यह मुकाबला जीत सकती है।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version