RCB vs SRH मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग होगा।
IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जो हमेशा से रन बनाने के लिए जाना जाता है।
दोनों टीमें जीत के साथ नए सीजन की शुरुआत करना चाहेंगी। एक तरफ रजत पाटीदार की कप्तानी वाली डिफेंडिंग चैंपियन RCB है, तो दूसरी तरफ पैट कमिंस की अनुपस्थिति में SRH ईशान किशन की अगुवाई में एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज RCB vs SRH मैच में कौन जीतेगा।
RCB vs SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच: 26
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीता: 11
- सनराइजर्स हैदराबाद जीता: 13
RCB vs SRH: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार माना जाता है। यहां पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है और छोटे ग्राउंड की वजह से बड़े शॉट्स लगाना आसान होता है।
हालांकि, नई गेंद से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग और अनचाहा बाउंस मिल सकता है। लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी काफी आसान हो जाती है। रात के मुकाबलों में ओस का असर भी देखने को मिलता है, जिससे दूसरी पारी में रन बनाना और आसान हो जाता है।
यहाँ टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। लेकिन यदि पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी टीम ने बड़ा स्कोर बना दिया, तो फिर उसे चेज करना मुश्किल हो जाता है।
फिलहाल, आईपीएल में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 169 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 150 रहा है, लेकिन पिछले दो सीजन से इसमें काफी अंतर देखने को मिला है।
RCB vs SRH: संभावित प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): फिल साल्ट, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नीतिश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
RCB vs SRH: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
RCB की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। फिल सॉल्ट और विराट कोहली टॉप ऑर्डर में तेजी से रन बना सकते हैं, जबकि देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार मिडिल ऑर्डर को संभालते हैं।
फिनिशिंग के लिए टिम डेविड और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार अनुभव लाते हैं, जबकि क्रुणाल पांड्या और रोमारियो शेफर्ड ऑलराउंड बैलेंस देते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
SRH की टीम भी काफी खतरनाक दिख रही है। ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन जैसे आक्रामक बल्लेबाज किसी भी बॉलिंग अटैक को तहस-नहस कर सकते हैं।
ईशान किशन कप्तान के तौर पर टीम को लीड कर रहे हैं, जबकि लियाम लिविंगस्टोन मिडिल ऑर्डर में मैच बदलने की क्षमता रखते हैं। गेंदबाजी में हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट जैसे विकल्प मौजूद हैं।
RCB vs SRH: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेज करने वाली टीम को हल्का फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी मजबूत जरूर है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के पास ज्यादा मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है। आज के RCB vs SRH मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद थोड़ी ज्यादा संतुलित और खतरनाक टीम दिख रही है, इसलिए SRH जीत की दावेदार मानी जा सकती है।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







