Sunday, February 15

Will RCB Opener Phil Salt Play Against CSK?: IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अहम मुकाबले में टीम के विस्फोटक ओपनर फिल सॉल्ट प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। सॉल्ट लगातार बेहतरीन फॉर्म में थे और टीम को शानदार शुरुआत दिला रहे थे, लेकिन अचानक उनकी गैरमौजूदगी ने सभी को चौंका दिया।

बुखार के कारण बाहर हुए थे फिल सॉल्ट

मैच के टॉस के वक्त कप्तान राजत पाटीदार ने पुष्टि की थी कि सॉल्ट को बुखार है और वह इस मैच में नहीं खेल पा रहे हैं। उनकी जगह युवा बल्लेबाज़ जैकब बेथेल को डेब्यू का मौका दिया गया, जिन्होंने 6 गेंदों पर 12 रन बनाए। हालांकि उनका प्रदर्शन ठीक था, लेकिन सॉल्ट की कमी मैदान पर साफ महसूस की गई।

CSK के खिलाफ वापसी करेंगे सॉल्ट? पडिक्कल ने दिया जवाब

अब जब RCB को अपना अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स जैसी बड़ी टीम से खेलना है, तो फैंस के मन में यही सवाल है कि क्या फिल सॉल्ट इस मैच तक फिट हो जाएंगे?

जब देवदत्त पडिक्कल से पूछा गया कि क्या सॉल्ट चेन्नई के खिलाफ वापसी करेंगे, तो उन्होंने पूरी तरह स्थिति साफ तो नहीं की, लेकिन कुछ संकेत जरूर दिए।

पडिक्कल ने कहा, “सच कहूं तो वो मेडिकल टीम के संपर्क में हैं। मुझे बातचीत की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि वो जल्द वापसी करेंगे।”

इस बयान से यह तो साफ हो गया कि सॉल्ट की वापसी तय नहीं है, लेकिन पूरी तरह से नामुमकिन भी नहीं। टीम उम्मीद कर रही है कि वो समय रहते फिट हो जाएं।

फिल सॉल्ट की मौजूदगी क्यों है इतनी अहम?

फिल सॉल्ट इस सीजन RCB के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए हैं। उनकी आक्रामक शुरुआत ने विराट कोहली और मिडिल ऑर्डर पर से दबाव हटा दिया है। सॉल्ट सिर्फ तेज शुरुआत ही नहीं करते, बल्कि गेम को अकेले दम पर पलटने की काबिलियत रखते हैं। उनके आउट होने के बाद टीम की बैलेंस पर भी असर पड़ा।

जैकब बेथेल ने डेब्यू पर कोशिश जरूर की, लेकिन सॉल्ट जैसा एक्स-फैक्टर उनके पास नहीं है। ऐसे में RCB किसी भी कीमत पर उन्हें ज्यादा समय तक मिस नहीं करना चाहेगी, खासकर उस समय जब प्लेऑफ की दौड़ इतनी कड़ी हो चुकी है।

प्लेऑफ की रेस में RCB के लिए अब हर मैच अहम

RCB फिलहाल 10 में से 7 मुकाबले जीतकर 14 अंकों के साथ ठीक-ठाक स्थिति में है, लेकिन यह सीजन कुछ ऐसा रहा है कि 16 अंक भी सुरक्षित नहीं माने जा सकते। कुछ टीमें 18 अंकों तक पहुंचकर भी क्वालिफाई न कर पाएं, इसकी संभावना बनी हुई है। ऐसे में बैंगलोर को अगले चार में से कम से कम तीन मैच जीतने ही होंगे ताकि वह 20 अंकों का आंकड़ा पार कर सके।

RCB के लिए अच्छी बात यह है कि उनके दो मुकाबले CSK और SRH जैसी स्ट्रगल कर रही टीमों से हैं, लेकिन चुनौती यह है कि टीम ने इस सीजन घरेलू मैदान पर बेहद खराब प्रदर्शन किया है। चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए 4 मैचों में से RCB को सिर्फ 1 जीत मिली है, जबकि बाहर के सभी 6 मुकाबले उन्होंने जीत लिए हैं।

CSK के खिलाफ मुकाबला क्यों है अहम?

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन अभी तक निराशाजनक रहा है, लेकिन यह टीम बड़े मौकों पर वापसी करना जानती है। ऐसे में अगर फिल सॉल्ट नहीं खेले, तो RCB के लिए चेन्नई जैसी टीम को हराना और मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा पॉइंट्स टेबल पर अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए बैंगलोर को इस मैच में जीतना बेहद ज़रूरी होगा।

इस समय सारा ध्यान फिल सॉल्ट की फिटनेस पर टिका है और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह शुक्रवार को होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले पूरी तरह फिट हो पाते हैं या नहीं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version