रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार अपना दूसरा खिताब जीत लिया है। राहत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु ने वो कर दिखाया है जो लीग में इससे पहले सिर्फ दो कप्तान कर पाए थे। पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु ने लगातार दो टाइटल जीते और वो एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस की बराबरी कर चुके हैं।
पिछले साल आरसीबी ने ट्रॉफी जीत के बाद विक्ट्री परेड की थी। तो चलिए जानते हैं कि क्या इस बार विक्ट्री परेड निकाली जाएगी?
इस साल नहीं निकलेगी विक्ट्री परेड
मीडिया खबरों की मानें, तो इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के बाद विक्ट्री परेड नहीं निकाली जाएगी। इसके पीछे दो कारण है। पहला पिछले साल आरसीबी की जीत का जश्न मनाते हुए 11 लोगों की भगदड़ होने से जान चली गई थी।
जिसके बाद एम चिन्नावमी स्टेडियम को कुछ समय के लिए बैन कर दिया गया था और यहां पर कोई भी मैच नहीं आयोजित किया गया था। स्टेडियम को बड़े इवेंट ऑर्गनाइज कराने से भी मना कर दिया गया था।
हालांकि इस साल सीजन शुरू होने से पहले कर्नाटक सरकार और कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने जब गाइडलाइन का पालन किया था तो उसके बाद ही इस स्टेडियम में मैच कराने की अनुमति मिली थी।
कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री की शपथ भी है कारण
इस सीजन इसलिए भी बेंगलुरु की जीत के बाद विक्ट्री परेड नहीं निकाली जाएगी। क्योंकि, कर्नाटक में डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले है। ऐसे में राज्य में कई हाई प्रोफाइल गेस्ट भी मौजूद है। राज्यपाल भवन और बेंगलुरु स्टेडियम के बीच ज्यादा दूरी नहीं है इसलिए कोई ऐसी घटना न हो जाए इसलिए विक्ट्री परेड नहीं निकाली जाएगी।
बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी ने भी फंस से अपील की है कि वो घर में ही इस जीत का जश्न मनाए और बाहर सेलिब्रेट करने से बचे। ताकि कोई घटना न हो सकें। बेंगलुरु पुलिस ने भी फाइनल मैच की स्क्रीनिंग और सेलिब्रेशन पर रोक लगा दी थी।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







