Monday, February 2

23 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। पहला मैच काफी रोमांचक रहा। इस मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए सबसे शानदार साझेदारी सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने की। इन दोनों ने भारत के लिए तीसरे विकेट के लिए 112 रनों की मैच जीताऊ साझेदारी की। अगर बात करें ईशान किशन की तो उन्होंने इस मैच में एक बार फिर से साबित किया कि वो टी-20 फॉर्मेट में भारत के एक मजबूत बल्लेबाज हैं। उन्होंने 39 गेंदों में 58 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के लगाए। यही कारण रहा कि उन्होंने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला।

 

ईशान ने तोड़ा पंत का ये रिकॉर्ड

पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के सामने 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जब भारतीय टीम रन चेज के लिए उतरी तो मात्र 11 रनों के स्कोर पर वो अपना पहला विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद 22 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट भी गिर गया। इसके बाद ईशान किशन ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर भारतीय टीम को संभाला। इसके बाद इन दोनों ने न सिर्फ 112 रनों की साझेदारी की, बल्कि रन गती की रफ्तार को भी तेज किया। इस पारी में ईशान किशन ने बतौर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऋषभ पंत के पास था। पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक पारी में कुल 4 छक्के लगाए थे।

इसके अलावा ईशान किशन ने पूर्व महान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी और पंत की बराबीर भी कर डाली। बता दें कि ये ईशान किशन का बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टी-20 में दूसरा अर्धशतक था। इसके बाद वो धोनी और पंत के साथ 2 अर्धशतक लगाने वाले तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: शोएब अख्तर हुए पीएम मोदी के मुरीद, तारीफ कर बोली ये बड़ी बात

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version