Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल में शानदार शतक लगा दिया है। इसके अलावा इस बार उनकी कप्तानी में झारखंड क्रिकेट टीम ने फाइनल मैच में हरियाणा की क्रिकेट टीम को 69 रनों से हराकर खिताब पर भी अपना कब्जा कर लिया है। इसके अलावा झारखंड की टीम पहली बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की चैंपियन बनी है। जबकि इस फाइनल मैच में शतक लगाने के बाद ईशान किशन ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
ईशान किशन ने छोड़ा संजू सैमसन को पीछे :-
भारतीय टीम से बाहर चल रहे ईशान किशन इस समय टी20 क्रिकेट में बतौर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। वहीं अब इस मामले में उन्होंने संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया है। क्यूंकि इस बार उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में हरियाणा की टीम के खिलाफ खेलते हुए शानदार शतक लगाया है।

इसके अलावा यह उनका टी20 क्रिकेट में बतौर विकेटीपर बल्लेबाज पांचवा शतक भी है। इससे पहले संजू सैमसन ने टी20 क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 4 शतक लगाए हैं। इस फाइनल मैच में ईशान किशन ने 49 गेंदों पर 101 रनों की तूफानी शतकीय पारी थी। वहीं उनकी इस तूफानी पारी में हमें उनके बल्ले से 4 चौके और 10 छक्के भी देखने को मिले हैं।
इस टूर्नामेंट के फाइनल में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने ईशान :-
इसके अलावा इस बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में ईशान किशन ने अपने बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार उन्होंने टूर्नामेंट में खेले 10 मैचों में 57.44 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 517 रन बनाए हैं। इससे पहले उन्होंने इस टूर्नामेंट के लीग मैच में त्रिपुरा के खिलाफ भी केवल 50 गेंदों पर 110 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

इसके बाद अब उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भी हरियाणा की क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए काफी शानदार शतक लगाया है। इसी के साथ अब ईशान किशन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में शतक लगाने वाले पहले कप्तान भी बन गए हैं। जबकि ऐसा करने वाले वह सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं। क्यूंकि उनसे पहले यह कारनामा केवल अनमोलप्रीत सिंह ने ही किया था। क्यूंकि उन्होंने भी इस टूर्नामेंट के फाइनल में शतक लगाया था।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज :-
क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका) – 7 शतक
ईशान किशन (भारत) – 5 शतक
कामरान अकमल (पाकिस्तान) – 5 शतक
संजू सैमसन (भारत) – 4 शतक
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

