Wednesday, February 11

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स को 2026 से पहले होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। दरअसल, बर्न्स की कप्तानी में इटली ने पहली बार टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन विश्व कप से कुछ ही सप्ताह पहले उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया हैं। तो चलिए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई कराने के बाद भी उन्हें क्यों हटा दिया गया हैं।

जो बर्न्स को किया गया इटली टीम से बाहर

Italy Removed Joe Burns As Captain For T20 World Cup 2026
Italy Removed Joe Burns As Captain For T20 World Cup 2026

इटैलियन क्रिकेट फेडरेशन ने बुधवार, 17 दिसंबर को पुष्टि की कि औपचारिक समझौते को अंतिम रूप न दिए जाने के कारण जो बर्न्स को टीम से बाहर कर दिया गया है। वेन मैडसेन को उनकी जगह टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। बर्न्स ने 2024 में इटली के लिए पदार्पण किया था। दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ-स्पिन गेंदबाज जो बर्न्स ने आखिरी बार 2020 में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला था।

ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं बर्न्स

अनिवार्य कूलिंग-ऑफ अवधि समाप्त होने के बाद वह इटली टीम का प्रतिनिधित्व करने के योग्य हो गए। कैलाब्रिया से जो बर्न्स के मजबूत पारिवारिक संबंधों ने उन्हें इटली के लिए खेलने का योग्य बना दिया।

उनके दादा द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान युद्धबंदी बनाए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। बर्न्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 23 टेस्ट मैचों में 1,442 रन बनाए, जिनमें चार शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं।

बर्न्स की कप्तानी में इटली ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई

जो बर्न्स को विश्व कप से बाहर रखना आश्चर्यजनक है क्योंकि उन्हीं की कप्तानी में इटली की क्रिकेट टीम ने पहली बार टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था। वह इटैलियन चैलेंज लीग का भी हिस्सा थे, जिससे उनके लिए 2027 वनडे विश्व कप में खेलने का रास्ता खुल सकता है।

इटली को ग्रुप सी में नेपाल, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और बांग्लादेश के साथ रखा गया हैं। यह पहला मौका हैं जब इटली की टीम आईसीसी टूर्नामेंट में खेल रही होगी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम   और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version