भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह को एक बार फिर से एशियन क्रिकेट काउंसिल का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। शाह ने साल 2021 की शुरुआत जनवरी में बांग्लादेश बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन के बाद ये भूमिका निभाई थी। अब तक जय शाह के नेतृत्व में एसीसी ने साल 2022 में टी-20 प्रारूप और साल 2023 में वनडे प्रारूप एशिया कप का सफलता पूर्वक आयोजन करवाया है। इसके साथ जय शाह को लगातार तीसरी बार एशियाई क्रिकेट परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके कार्यकाल के विस्तार के लिए प्रस्ताव श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी ने दूसरी बार किया था।
JAY SHAH BECOMES THE ACC PRESIDENT FOR THE 3RD TIME IN A ROW…!!!! pic.twitter.com/jKaqdxstPE
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 31, 2024
जय शाह ने एसीसी को किया धन्यवाद
जय शाह को ये जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने ACC बोर्ड का धन्यवाद अदा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एसीसी बोर्ड का मुझ पर विश्वास बनाए रखने के लिए आभारी हूं। हमें खेल के सर्वींगीण विकाश को सुनिश्चित करने के साथ उन श्रेत्रों पर विशेष ध्यान देने के लिए फोकस करना चाहिए जहां यह अब भी अपनी शुरुआती अवस्था में है। एसीसी पूरे एशिया में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा इस दिन करेंगे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, खुद दी जानकारी
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on







