Jaspreet Bumrah: आईसीसी ने साल 2024 के टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर के लिए भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) को नामित किया है। क्यूंकि इस साल बुमराह (Jaspreet Bumrah) टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे हैं। उनके अलावा श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस, इंग्लैंड के जो रूट और हैरी ब्रूक को भी इस पुरस्कार के लिए आईसीसी ने नामांकित किया है।
Jaspreet Bumrah का रहा शानदार प्रदर्शन :-
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) ने साल 2024 में कुल 13 टेस्ट खेले है। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने (Jaspreet Bumrah) 14.92 की औसत के साथ सर्वाधिक 71 विकेट लिए है। वहीं इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 5 बार 5 विकेट हॉल भी लिए हैं।

इस समय जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। तभी तो उन्होंने (Jaspreet Bumrah) इस प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज के शुरुआती 4 टेस्ट मैचों में 12.83 की औसत के साथ 31 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा वह (Jaspreet Bumrah) ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम कर चुके हैं।
इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है जो रुट :-
साल 2024 में जो रुट सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे है। इस दौरान उन्होंने 17 टेस्ट मैच की 31 पारियों में 55.57 की औसत के साथ 1,556 रन बनाए है।इसके अलावा इस साल उनका सर्वोच्च स्कोर 262 रन रहा है।

इस साल उनके बल्ले से 6 शतक और 5 अर्धशतक भी आए है। उनके अलावा टीम के साथी बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने भी 12 टेस्ट मैचों की 20 पारियों में 55.00 की औसत के साथ 1,100 रन बनाए है। इस साल उनके बल्ले से 4 शतक और 3 अर्धशतक भी आए है।
तिहरा शतक जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे ब्रूक :-

साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में हैरी ब्रूक तिहरा शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे है। उन्होंने अक्टूबर 2024 में मुल्तान में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानके खिलाफ अपनी पहली पारी में 317 रन बनाए थे। तब इस मुकाबले को इंग्लैंड की टीम ने पारी और 47 रन से जीत लिया था।
कामिंदु मेंडिस के लिए शानदार रहा साल 2024 :-
श्रीलंका के बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने इस साल 2024 में 9 टेस्ट मैच खेले है। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 16 पारियों में 74.92 की औसत के साथ 1,049 रन बनाए है। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 182 रन रहा है।

इसके अलावा उनके बल्ले से 5 शतक और 3 अर्धशतक भी आए है। वहीं साल 2024 में वह टेस्ट क्रिकेट में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे है। तभी तो उन्होंने इस साल 2024 में लगातार 8 टेस्ट में 50+ स्कोर बनाए थे। इसके अलावा वह लगातार सर्वाधिक टेस्ट में 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी बने थे।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








