Thursday, February 19

वेस्टइंडीज ने अपने सभी ग्रुप स्टेज के मैच जीतकर सुपर 8 में अपनी जगह बना ली हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वेस्टइंडीज ने इटली के खिलाफ आसानी से जीत दर्ज कर अगले राउंड में जगह बना ली है। लगातार 4 मैच जीतकर विंडीज ने ग्रुप स्टेज आसानी से पार कर लिया।

वेस्टइंडीज ने भले ही अपने सभी मैच जीतकर सुपर 8 में जगह बनाई हैं। लेकिन इसका सुपर 8 ग्रुप में कुछ ख़ास फर्क नहीं पड़ने वाला हैं क्योंकि आईसीसी ने पहले से ग्रुप सीडिंग तय कर रखी थी।

ICC के सीडिंग सिस्टम से तय हुआ सुपर 8 ग्रुप

टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ICC ने सभी टीमों को सीडिंग नंबर दिए थे और हर ग्रुप से टॉप 2 टीमें सुपर 8 क्वालीफाई करने वाली थी। वेस्टइंडीज को सुपर 8 में ग्रुप X1 में रखा गया है, जहां उनका सामना इंडिया, साउथ अफ्रीका और ज़िम्बाब्वे से होना हैं।

यह ग्रुप काफी मजबूत माना जा रहा है, क्योंकि इसमें पिछले बार की चैंपियन इंडिया और पिछले बार की रनरअप साउथ अफ्रीका भी इसी ग्रुप में हैं। इसलिए यह टूर्नामेंट का सबसे कठिन ग्रुप भी माना जा रहा है।

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ करना है अभियान की शुरुआत

वेस्टइंडीज को अपने सुपर 8 अभियान की शुरुआत 22 फरवरी को वानखेड़े में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ करेगी। ग्रुप स्टेज में ज़िम्बाबवे का मैच आयरलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के चलते उन्होंने पहली बार सुपर 8 में जगह बनाई है।

ज़िम्बाब्वे ने इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर भी किया था। दूसरी तरफ, जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हार के चलते कंगारू टीम 17 साल बाद पहली बार ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई।

दूसरा मैच पिछली बार की रनरअप साउथ अफ्रीका से

वेस्टइंडीज का दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को अहमदाबाद में पिछली बार की रनरअप साउथ अफ्रीका के खिलाफ होना है। अफ्रीकी टीम भी अपने ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीतकर आ रही हैं और दोनों टीमों के बीच अच्छा मैच देखने को मिल सकता हैं।

भारत के खिलाफ होगा वेस्टइंडीज का अंतिम सुपर 8 मैच

सुपर 8 स्टेज में भारत का आखिरी मैच 1 मार्च को कोलकता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में इंडिया के खिलाफ खेला जाएगा। दोनों टीमों ने सुपर 8 से पहले काफी अच्छा परफॉर्म किया हैं और आगे भी वो वैसे ही प्रदर्शन करना चाहेगी।

T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में साउथ अफ्रीका का शेड्यूल

23 फरवरी- वेस्टइंडीज बनाम ज़िम्बाब्वे, मुंबई

26 फरवरी- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, अहमदाबाद

1 मार्च- वेस्टइंडीज बनाम इंडिया, कोलकता

सेमीफाइनल के लिए कड़ी टक्कर

सुपर 8 ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, इसलिए हर मैच का महत्व बहुत ज्यादा होगा। वेस्टइंडीज को अगर इस बार सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उन्हें इन टीमों को हराना होगा। सुपर 8 में एक भी गलती नॉकऑउट से बाहर करने के लिए काफी हो सकती हैं।

विंडीज ने ग्रुप स्टेज में शानदार शुरुआत की, लेकिन अब उनकी असली परीक्षा सुपर 8 में होगी। यदि वेस्टइंडीज टीम मजबूत विरोधियों के बीच अपनी लय बनाए रखती है तो एक बार फिर सेमीफाइनल तक पहुंचने की उम्मीद मजबूत हो सकती है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version