जेमिमाह रोड्रिग्स निजी कारणों और स्मृति मंधाना के परिवार के कठिन समय में साथ रहने के लिए WBBL 2025 के बाकी मैच नहीं खेलेंगी।
भारतीय बल्लेबाज जेमिमाह रोड्रिग्स अब WBBL 2025 के बाकी मैच नहीं खेलेंगी और पूरा सीजन मिस करेंगी। वह अपनी टीम ब्रिसबेन हीट की ओर से खेल रही थीं, लेकिन निजी कारणों से उन्होंने भारत में ही रुकने का फैसला किया। यह फैसले पहले से तय समझौते का हिस्सा था और क्लब ने उनके अनुरोध को तुरंत स्वीकार किया।
स्मृति मंधाना के मुश्किल वक्त में रहेंगी उनके साथ
जेमिमाह रोड्रिग्स कुछ दिन पहले ही होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ मैच के बाद भारत लौटी थीं। वह अपनी दोस्त और साथी खिलाड़ी स्मृति मंधाना के परिवार के कठिन समय में उनके साथ खड़ी रहना चाहती हैं। इस वजह से उन्होंने तुरंत ऑस्ट्रेलिया वापस न जाने का फैसला किया और क्लब ने इसे पूरी संवेदनशीलता के साथ स्वीकार किया।
ब्रिसबेन हीट ने जताया पूरा समर्थन
ब्रिसबेन हीट के सीईओ टेरी स्वेंसन ने कहा कि यह समय जेमिमाह के लिए चुनौतीपूर्ण है और क्लब पूरी तरह से उनके फैसले का सम्मान करता है। उन्होंने बताया कि जेमिमाह टीम का हिस्सा न बन पाने से निराश थीं, लेकिन उन्होंने क्लब और फैंस का धन्यवाद भी किया।
स्वेंसन ने यह भी खुलासा किया कि जेमिमाह लगातार टीम के संपर्क में हैं और उन्होंने खिलाड़ियों को सीजन के बाकी मैचों के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं।
इस सीजन में जेमिमाह का प्रदर्शन
WBBL 2025 में जेमिमाह ने इस बार तीन मैच खेले और कुल 37 रन बनाए। उनका औसत 12.33 और स्ट्राइक रेट 102.77 रहा। हालांकि उनका प्रदर्शन उतना प्रभावी नहीं रहा, लेकिन टीम ने उन्हें इंटरनेशनल ड्राफ्ट में अपनी नंबर वन पिक के रूप में चुना था, जो उनकी क्षमता को दर्शाता है।
ब्रिसबेन हीट की स्थिति भी खराब
ब्रिसबेन हीट का WBBL 2025 सीजन अब तक बेहद खराब रहा है। टीम अपने शुरुआती छह मैचों में हार झेल चुकी है और अभी भी जीत की तलाश में है। टीम के पास अब चार लीग मैच बचे हैं और उनका अगला मुकाबला 28 नवंबर को सिडनी सिक्सर्स से होगा।
जेमिमाह रोड्रिग्स का इस सीजन में आगे न खेलना टीम के लिए झटका है, लेकिन उनकी प्राथमिकताओं को देखते हुए यह एक जरूरी फैसले दिखाई देता है। क्लब और फैंस दोनों ने उनके फैसले का सम्मान किया है और उम्मीद जताई है कि वह जल्द ही वापस मैदान पर दिखेंगी।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

