Wednesday, March 11

वीमेंस प्रीमियर लीग का चौथा सीज़न 2026 की शुरुआत में खेला जाएगा और प्रशंसक इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस सीज़न से पहले मेगा प्लेयर ऑक्शन भी होगा, जो 27 नवंबर को नई दिल्ली में होना है।

वीमेंस प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन के लिए कुल 277 खिलाड़ियों का नाम शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिनमें से अब ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्टार ऑलराउंडर ने अपना नाम वापस ले लिया है, जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं वो खिलाड़ी?

जेस जोनासेन हुई मेगा ऑक्शन से बाहर

Jess Jonassen Ruled Out Of WPL 2026 Auction
Jess Jonassen Ruled Out Of WPL 2026 Auction

वीमेंस प्रीमियर लीग में मेगा ऑक्शन से एक दिन पहले हुई प्री-ऑक्शन ब्रीफिंग में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने मेगा ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया है। मीडिया खबरों के अनुसार यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर जेस जोनासेन हैं। उनके नाम वापस लेने की वजह उनके कंधे में लगी चोट को माना जा रहा है।

33 साल की ऑलराउंडर ने वीमेंस प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें उन्होंने 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। WPL के इतिहास में हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड का ख़िताब जीता है। उन्होंने 7 बार इसे अपने नाम किया है। जोनासेन कंधे की चोट से अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई हैं और उन्हें पूरी तरह फिट होने में अभी और समय लगेगा।

चोटिल खिलाड़ियों को खरीदने पर नहीं मिलेगी रिप्लेसमेंट

मेगा ऑक्शन से पहले ब्रीफिंग में कई और खिलाड़ियों की चोट की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि अगर टीमें उन खिलाड़ियों को शामिल करती हैं तो उन्हें बाद में इंजरी रिप्लेसमेंट नहीं मिलेगा। भारतीय महिला टीम की स्टार ओपनर प्रतिका रावल वनडे वर्ल्ड कप 2025 में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गई थीं, जिसके बाद से वह अभी तक फिट नहीं हुई हैं।

वीमेंस प्रीमियर लीग की प्री-ऑक्शन ब्रीफिंग में प्रतिका रावल के अलावा कई अन्य भारतीय खिलाड़ी भी चोटिल चल रही हैं। इनमें यास्तिका भाटिया, सीमर वी.जे. जोशीथा और पूजा वस्त्राकर शामिल हैं।

यूपी वॉरियर्स के पास है सबसे ज्यादा पर्स

बता दें कि मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को नई दिल्ली में होना है। ऑक्शन की शुरुआत मार्की खिलाड़ियों से की जाएगी, जिसमें दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह भी हिस्सा होंगी। प्लेयर ऑक्शन में मार्की खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में रखा गया है। सभी फ्रैंचाइज़ी के पास सिर्फ 78 स्लॉट खाली हैं। उन्हें भरने के लिए टीमों के पास अच्छा-खासा पर्स भी है। सबसे ज्यादा पर्स की बात करें, तो यूपी वॉरियर्स के पास ऑक्शन में सबसे ज्यादा 14.5 करोड़ रुपये हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version