साउथ अफ्रीका की टीम इस समय न्यूज़ीलैंड के दौरे पर हैं। दोनों टीमों के बीच व्हाइट बॉल की सीरीज खेली जा रही है। अफ्रीकी टीम ने पहले मैच में कीवी टीम को बुरी तरह से परास्त किया था। दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाना हैं।
इस मुकाबले से पहले न्यूज़ीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा गया हैं। उनके दो खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं वो खिलाड़ी?
जॉर्डन हरमन हुए टी20 सीरीज से बाहर
साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज जॉर्डन हरमन चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज के बाकी बचे हुए मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। उनकी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। यह चोट उन्हें सीरीज के पहले टी20 मैच के दौरान फील्डिंग करते समय लगी, जो माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला गया था।
चोट लगने के बाद वह मैच में आगे हिस्सा नहीं ले सके। स्कैन रिपोर्ट में चोट गंभीर है जिसके चलते वो सीरीज से बाहर हो गए है। हालांकि, साउथ अफ्रीका ने उनकी जगह अभी किसी नए खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है।
हरमन ब्रदर्स साथ में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाली 10वीं जोड़ी बनी
जॉर्डन हरमन ने इसी मैच में साउथ अफ्रीका के लिए अपना डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 92 रन बनाए थे, जिसे साउथ अफ्रीका ने आसानी से 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इस मैच में उन्होंने अनोखा इतिहास रचा था। वह इस मैच में अपने भाई के साथ प्लेइंग 11 का हिस्सा था। प्लेइंग 11 में दो भाइयों के साथ खेलने वाले वो चुनिंदा जोड़ियों में शुमार हो गये हैं।
ईश सोढ़ी भी हुए बाहर
वहीं, न्यूजीलैंड टीम को भी इस सीरीज में चोटों का सामना करना पड़ा है। पहले ईश सोढ़ी ट्रेनिंग के दौरान अंगूठे में चोट लगने के कारण बाहर हो गए। इसके बाद बेवन जैकब्स भी पहले टी20 मैच में फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए और अब वह भी पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

