Jos Buttler: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जो बटलर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इस बीच अब उन्होंने वह कारनामा कर दिखाया है जो इससे पहले इंग्लैंड के लिए केवल उनके दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ही कर पाए थे। क्यूंकि अब जोस बटलर टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट को मिलाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 मैच खेलने वाले इंग्लैंड के केवल दूसरे ही खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा केवल जेम्स एंडरसन ने ही किया था। क्यूंकि एंडरसन ने अपने देश के लिए कुल 401 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
जोस बटलर ने खेला 400वां इंटरनेशनल मैच :-
श्रीलंका क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में 3 वनडे मैचों की सीरीज का निर्णायक मैच खेला गया था। इस मैच में उतरते ही जोस बटलर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

इसके अलावा 35 साल के इस इंग्लिश खिलाड़ी बटलर ने अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में कुल 12291 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से हमें 14 शतक भी देखने को मिले हैं। इसके चलते हुए अब वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने के रिकॉर्ड को तोड़ने से केवल 2 ही मैच दूर हैं।
जो रूट भी पहुंचे 400 इंटरनेशनल मैच के करीब :-

इसके अलावा इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट भी अपने 400 इंटरनेशनल मैच के करीब पहुंच गए हैं। क्यूंकि इस इंग्लिश दिग्गज बल्लेबाज ने अभी तक कुल 384 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वहीं इस साल उनके पास 400 मैचों के आकड़े को पार करने का मौका भी रहेगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जोस बटलर पर होगी खास जिम्मेदारी :-
इसके अलावा इंग्लैंड टीम के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर अभी तक कुल 57 टेस्ट, 199 वनडे और 144 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। जबकि बटलर ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से लिमिटेड ओवरों में इंग्लैंड की कप्तानी छोड़ दी थी। लेकिन इस समय वह इस इंग्लिश टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं।

इसके अलावा आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बटलर इंग्लैंड के स्क्वाड का हिस्सा हैं। तभी तो अब ऐसे में इस मेगा टूर्नामेंट में उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण रहने वाली है। जबकि बटलर अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भी इंग्लैंड के स्क्वाड का हिस्सा हो सकते हैं।
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी :-
जेम्स एंडरसन – 401
जोस बटलर – 400
जो रूट – 384
इयोन मोर्गन – 356
स्टुअर्ट ब्रॉड – 344
आदिल राशिद – 314
एलक स्टुअर्ट – 303
पॉल कोलिंगवुड – 300
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

