Sunday, February 15

क्रिकेट की सबसे पुरानी और प्रतिद्वंदी राइवलरी एशेज की शुरुआत हो चुकी है। इस सीरीज के शुरुआती दो मैच खेले जा चुके हैं और उनमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आसानी से जीत दर्ज करते हुए 2-0 की बढ़त बना ली है। हालाँकि सीरीज में आगे होने के बावजूद भी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनके एक और खिलाड़ी चोट के चलते सभी मैचों से बाहर हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं ये खिलाड़ी और अब कब तक वापसी करते हुए दिख सकते हैं।

अकिलीस इंजरी के चलते हेज़लवुड हुए बाहर

Josh Hazlewood Ruled Out Of Ashes 2025 Series
Josh Hazlewood Ruled Out Of Ashes 2025 Series

आपको बता दें, कि यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड हैं। वे अकिलीस इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं। दरअसल यह हील (एड़ी) के पास लगने वाली चोट है, जिससे खिलाड़ी को चलने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसलिए, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

हेज़लवुड शुरुआत के दो मैच भी चोट के चलते नहीं खेले थे। वे एशेज की तैयारी के लिए शेफ़ील्ड शील्ड खेल रहे थे, जहाँ उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी और उसके बाद वे पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे। अभी उनकी हैमस्ट्रिंग इंजरी ठीक भी नहीं हुई थी कि वे अकिलीस की चोट के चलते सभी मैचों से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि स्टार्क, कमिंस और हेज़लवुड की तिकड़ी ने अपने देश को बहुत से मैच जिताए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले हो सकते हैं फिट

हेज़लवुड के टी20 वर्ल्ड कप से पहले फिट होने की संभावना जताई जा रही है। इसी साल फरवरी और मार्च में भारत और श्रीलंका में छोटे फॉर्मेट के आईसीसी इवेंट का आयोजन होना है। हालाँकि ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर यह है कि उनके कप्तान पैट कमिंस चोट से पूरी तरह उभर चुके हैं और वे तीसरे मैच में खेलते हुए दिखेंगे।

एडिलेड मैच में वापसी करेंगे कमिंस

कमिंस शुरुआती दो मैचों में चोट के चलते नहीं खेल पाए थे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को इसी साल जून में वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान चोट लगी थी। उन्हें बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ था और तब से लेकर वे अभी तक बाहर चल रहे थे। वे तीसरे मैच से कप्तानी भी करते हुए नजर आएंगे। उनके आने से टीम की गेंदबाजी और ज्यादा मजबूत हो जाएगी। एशेज का तीसरा मैच 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाना है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version