टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इस बार टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में किया जाना है।

सभी टीमों ने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। उनके दिग्गज तेज गेंदबाज अब पूरी तरह से फिट होने वाले हैं और उनकी वापसी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए काफी अहम होने वाली है।

जल्द ही पूरी तरह से फिट हो जाएंगे जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood Will Be Fit For T20 World Cup 2026
Josh Hazlewood Will Be Fit For T20 World Cup 2026

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह फिट नहीं हैं, जिसमें टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस और जोश हेजलवुड का नाम शामिल था। हालाँकि अब हेजलवुड ने पूरा भरोसा जताया है कि वह समय रहते पूरी तरह फिट हो जाएंगे।

जोश हेजलवुड ने अपनी फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा कि उनका रिहैब सही से चल रहा है और वह जल्द ही अपनी पूरी फिटनेस में वापस लौट आएंगे। हाल ही में उन्होंने हाफ रन-अप से गेंदबाजी भी शुरू कर दी है और उनकी रनिंग व स्ट्रेंथ से जुड़ी एक्सरसाइज भी अच्छी तरह चल रही हैं। उनका मानना है कि फिलहाल सब कुछ सही रास्ते पर है।

शेफील्ड शील्ड के दौरान हुए थे चोटिल

जोश ने आखिरी बार इंटरनेशनल मैच इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज में खेला था। उसके बाद एशेज की तैयारी के लिए वह शेफील्ड शील्ड खेलने गए थे, जहाँ उन्हें गेंदबाजी के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ और उन्हें तुरंत स्कैन के लिए भेजा गया, जहाँ उनकी चोट गंभीर पाई गई। इसके चलते उन्हें पहले शुरुआती दो मुकाबलों और फिर पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया।

जोश का फिट होना ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर है। क्योंकि मिचेल स्टार्क ने पहले ही टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और पैट कमिंस भी चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में हेजलवुड को टीम की गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालनी है। उम्मीद है कि वह टी20 वर्ल्ड कप से पहले होने वाले वार्म-अप मुकाबलों तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप पर है हेजलवुड का ध्यान

जोश हेजलवुड का पूरा ध्यान टी20 वर्ल्ड कप पर टिका हुआ है। इसके बाद वह आने वाले आईपीएल सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। आगे चलकर ऑस्ट्रेलिया को अगले 11 महीनों में 21 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिनमें भारत और इंग्लैंड के अहम दौरे भी शामिल हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट की यही कोशिश होगी कि हेजलवुड वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह फिट होकर मैदान में उतरें।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version