टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी श्रीलंका और भारत में होनी हैं। मल्टीनेशनल इवेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दिग्गज तेज गेंदबाज अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं और उन्होंने मैदान पर वापसी की तैयारी भी कर ली है। यह ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।
सप्लीमेंटरी कॉन्ट्रैक्ट के तहत जोश हेज़लवुड को किया सिडनी ने शामिल

जोश हेजलवुड बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते नजर आएंगे। उन्हें सिडनी की टीम ने सप्लिमेंट्री कॉन्ट्रैक्ट के तहत शामिल किया है। हेज़लवुड के टीम से जुड़ने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। फ्रेंचाइज़ी ने अपने पोस्ट में कहा कि वे जोश हेजलवुड का टीम में स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं और वह बिग बैश लीग के 15वें सीजन में टीम का हिस्सा होंगे।
सप्लिमेंट्री कॉन्ट्रैक्ट का मतलब यह होता है कि ऑस्ट्रेलिया के जो खिलाड़ी पहले से ही कॉन्ट्रैक्ट में है लेकिन अगर वो बीबीएल खेलने के लिए उपलब्ध है, तो उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। इससे टीमों को किसी नए खिलाड़ी को नहीं ढूंढना पड़ता हैं।
हेज़लवुड के जुड़ने से सिडनी की टीम हुई मजबूत
We’re excited to welcome back Australian fast bowler Josh Hazlewood as a supplementary contracted player for KFC BBL|15 🩷 pic.twitter.com/XxPlUZBrsm
— Sydney Sixers (@SixersBBL) January 6, 2026
हेजलवुड के टीम से जुड़ने से सिडनी सिक्सर्स की गेंदबाजी काफी मजबूत हो गई है। इस सीजन सिडनी की टीम में मिचेल स्टार्क जैसे धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज भी खेलते हुए दिखेंगे। इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज बाबर आजम भी इस साल बीबीएल में सिडनी की टीम का हिस्सा हैं।
जोश हेजलवुड ने साल 2019 के बाद से बिग बैश लीग में कोई मैच नहीं खेला था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस सीजन वो कितने मुकाबलों में खेलते है। टी20 वर्ल्ड कप में हेज़लवुड का रोल काफी अहम रहने वाला हैं। क्योंकि स्टार्क ने इस टूर्नामेंट के पहले ही संन्यास ले लिया था और कमिंस भी चोट के चलते शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेलते हुए दिखेंगे।
मिला जुला सा रहा हैं सिडनी का इस सीजन प्रदर्शन
सिडनी सिक्सर्स के मौजूदा सीजन के प्रदर्शन की बात करें तो टीम का खेल अब तक मिला-जुला रहा है। उन्होंने 6 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 में जीत और 3 में हार का सामना किया है। 6 अंकों के साथ सिडनी सिक्सर्स अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। फिलहाल होबार्ट हरिकेन्स की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है, जिसने 7 मैचों में 5 जीत दर्ज की है।
अब तक हेजलवुड ने बिग बैश लीग में कुल 19 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 26 विकेट लिए हैं। इस टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 16 रन देकर 3 विकेट है।

