Friday, February 20

कहते हैं पैसा सब कुछ करा सकता है और यह बहुत बार देखने को भी मिला है कि किसी इंसान का कोई काम करने का मन नहीं होता, फिर भी वह उसे पैसे के लिए करता है। ठीक ऐसा अब क्रिकेट में भी देखने को मिल रहा है। आईपीएल में फ्रैंचाइज़ी करोड़ों रुपये खर्च करती हैं और वे चाहती हैं कि खिलाड़ी हर मैच खेले।

इस आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी जोश इंग्लिश के 4 मैच खेलने की खबरें आ रही थीं, लेकिन अब वे यह प्लान कैंसिल कर सकते हैं और ज्यादातर समय के लिए उपलब्ध रह सकते हैं।

पंजाब किंग्स को नहीं थी इंग्लिश की उपलब्धता की जानकारी

Josh Inglis TakeS U Turn For IPL 2026
Josh Inglis TakeS U Turn For IPL 2026

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने पिछले साल पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने क्वालीफायर जैसे बड़े मुकाबले में विश्व के नंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तक डाउन किया था और उसके बाद एमआई की टीम पटरी से डिरेल हो गई थी। पंजाब उस मैच को जीतकर फाइनल में पहुंची थी। लेकिन इस ऑक्शन से पहले खबरें आ रही थीं कि वे इस सीजन कुछ ही मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

जानकारी न होने की वजह से इंग्लिश को किया गया रिलीज

ऐसा माना जा रहा था कि जोश इंग्लिश सिर्फ 4 मुकाबले ही खेलेंगे, जिसकी वजह से पंजाब किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था। पंजाब किंग्स के सह-मालिक नेस वाडिया ने कहा कि उन्हें इंग्लिश के बारे में आखिरी समय तक कोई अपडेट नहीं थी और टाइमलाइन के आधे घंटे पहले ही उन्होंने उन्हें रिलीज किया था। हालांकि अब मीडिया खबरों की मानें तो वे ज्यादातर समय के लिए आईपीएल में उपलब्ध रहेंगे।

आईपीएल के लिए हनीमून को टाल सकते हैं इंग्लिश

जोश इंग्लिश के ज्यादा समय के लिए उपलब्ध रहने की बात लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद को पता थी, जिसके चलते उन दोनों के बीच काफी देर तक ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर को लेने के लिए बिडिंग वॉर चली थी। लेकिन आखिर में लखनऊ की टीम बाजी मारने में सफल हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे आईपीएल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं और बीच में अपनी शादी के लिए वापस ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं। लेकिन वे अपने हनीमून को टाल सकते हैं। वे शादी के बाद तुरंत वापस आ सकते हैं और इस लीग में हिस्सा ले सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version