Sunday, February 15

Google News Sports Digest Hindi

Kane Williamson: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) 24 अक्टूबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। यह खबर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जारी की गई है। वहीं अब उम्मीद की जा रही है कि विलियमसन (Kane Williamson) तीसरे टेस्ट मैच से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। हम आपको बता देना चाहते है कि अपनी फिटनेस के चलते हुए ही वह पहला टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाए थे।

Kane Williamson के पास फिट होने के लिए पर्याप्त समय :-

अब न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कोच गैरी स्टीड ने विलियमसन की फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा है कि, ” हमने केन विलियमसन (Kane Williamson) की चोट पर पूरी तरह से नजर बनाई हुई है। वह अभी फिलहाल अपनी चोट से ठीक तो हो गए है। लेकिन अभी वह इससे पूरी तरह से उबर नहीं पाए है।

Kane Williamson
image source vis getty images

लेकिन अभी हमको पूरी उम्मीद है कि विलियमसन (Kane Williamson) तीसरे टेस्ट मैच से पहले पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। वहीं विलियमसन तीसरे टेस्ट मैच के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। तभी तो अब उनको फिट होने के लिए हम प्रयाप्त समय देना चाहते है। वहीं उनकी चोट को लेकर अभी हम पूरी तरह से सतर्क भी है।

विल यंग ने किया अच्छा प्रदर्शन :-

Kane Williamson
image source vis getty images

केन विलियमसन (Kane Williamson) को पिछले महीने श्रीलंका दौरे के दौरान चोट लग गई थी। तभी तो इसके बाद विलियमसन न्यूजीलैंड की बाकी टीम के साथ भारत नहीं गए थे। इसके लिए वह अपने रिहैब के लिए घर पर ही रहेंगे। तभी तो अब विलियमसन (Kane Williamson) की अनुपस्थिति में विल यंग ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी की थी। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। इस टेस्ट मैच में यंग ने पहली पारी में 33 रन बनाए थे। जबकि इस मुकाबले की दूसरी पारी में यंग ने नाबाद 48 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड ने सीरीज में बनाई हुई है बढ़त :-

इस समय भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। वहीं इन 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली है। क्यूंकि टॉम लैथम की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम ने बेंगलुरु टेस्ट 8 विकेट से जीत लिया था।

Kane Williamson
image source : X

वहीं कीवी टीम के बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने पहली पारी में शतक लगाया था और दूसरी पारी में भी उन्होंने नाबाद 39 रन बनाए थे। इसके लिए उनको मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। जबकि गेंदबाज मैट हेनरी ने 8 और विल ओरूक ने 7 विकेट भी लिए थे।

दूसरे टेस्ट से पहले फिट हुए ऋषभ पंत :-

पहले टेस्ट मैच के दौरान खेलते हुए ऋषभ पंत को घुटने में चोट लग गई थी। तब इस मुकाबले में बाद में वह विकेटकीपिंग करने नहीं उतरे थे। फिर उनकी गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरेल ने इस जिम्मेदारी को संभाला था।

Rishabh Pant
image source vis getty images

अब एक रिपोर्ट के मुताबिक पंत पुणे में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए फिट हो गए हैं। वहीं इस पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में पंत ने 20 रनों की पारी खेली थी। जबकि इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 99 रन की पारी खेली थी। तब वह अपने टेस्ट करियर में 7वां शतक लगाने से चूक गए थे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version