Sunday, February 15

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज रविवार, 15 फरवरी को 27 वां मैच भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह महामुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस समय अंक तालिका में भारत की टीम पहले पायदान पर है।

जबकि पाकिस्तान की टीम इसके बाद दूसरे पायदान पर मौजूद है। इन दोनों टीमों ने अपने-अपने दोनों मैच जीते हैं। तभी तो आज इस मैच में हमें इन दोनों के बीच एक महामुकाबला भी देखने को मिलेगा। इस मैच में जीता हासिल करके भारतीय टीम अपनी स्थिति भी मजबूत करना चाहेगी।

भारतीय टीम का पलड़ा रहा है भारी :-

indian cricket team
indian cricket team

टी20 वर्ल्ड कप मैचों में खेलते हुए अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम का पलड़ा ही पाकिस्तान पर भारी रहा है। क्यूंकि इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 8 मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 7 में जीत हासिल की है। जबकि इस बीच केवल एक मैच को पाकिस्तान की टीम ने जीता है। वहीं आज के इस मैच में भी एक बार फिर से भारतीय टीम का ही पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

आज इस तरह की हो सकती है भारत की टीम :-

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अपने बल्लेबाजों की चोट से काफी परेशान चल रही है। क्यूंकि उनके कई खिलाड़ी इस समय चोटिल चल रहे हैं। लेकिन पिछले मैच में भारतीय टीम ने नामीबिया के खिलाफ 93 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। आज के इस मैच में अभिषेक वर्मा की वापसी भी संभव लग रही है।

Indian cricket team
Indian cricket team

भारत की संभावित एकादश : संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, और वरुण चक्रवर्ती।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है आज पाकिस्तान की टीम :-

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने पिछले मैच में USA क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार जीत मिली थी। वहीं इस टूर्नामेंट में यह टीम भी अभी तक अपने दोनों मैच जीती है। तभी तो आज के इस मैच में भी वह अपनी इसी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

pakistan cricket team
pakistan cricket team

पाकिस्तान की संभावित एकादश : सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, और अबरार अहमद।

ऐसी रहेगी आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच :-

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। तभी तो यहां मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो पिच धीमी हो जाती है।

R Premadasa Stadium Pitch Report
R Premadasa Stadium Pitch Report

इसके चलते हुए बाद में स्पिनर को ज्यादा मदद मिलती है। तभी तो आज ऐसे में ये दोनों टीमें अच्छे स्पिनरों के साथ उतर सकती है। इस पिच पर सर्वोच्च टीम स्कोर बांग्लादेश ने (215/5 बनाम श्रीलंका, 2018) ने बनाया था।

कैसा रहने वाला है आज कोलंबो का मौसम :-

श्रीलंका के मौसम विभाग ने 15-16 फरवरी के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। तभी तो आज आज 15 फरवरी को कोलंबो में मौसम काफी खराब रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 24 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज के मैच में बारिश की संभावना 50-65% की बताई गई है। तभी तो आज के इस मैच में हमें बारिश का खलल जरूर ही देखने को मिल सकता है।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच आज महामुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाने वाला है। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version