विदर्भ के कप्तान Karun Nair ने Vijay Hazare Trophy 2024-25 के सेमीफाइनल मुकाबले में में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली महाराष्ट्र के खिलाफ 44 गेंदों पर 200 के स्ट्राइक रेट से 88* रनों की नाबाद पारी खेली है।

33 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर ने 224 के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज यश राठौड़ (101 गेंदों पर 116 रन) के आउट होने के बाद इस मुकाबले में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 9 चौके और 5 छक्के लगाए।

अपने लिस्ट ए करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे करुण नायर की 44 गेंदों पर 88 रनों की नाबाद पारी की बदौलत विदर्भ ने महाराष्ट्र के खिलाफ 3 विकेट खोकर 380 रन बनाए। इस मुकाबले में दोनों सलामी बल्लेबाजों – ध्रुव शोरे (120 गेंदों पर 114 रन) और यश राठौड़ (101 गेंदों पर 116 रन) ने शतकीय पारियाँ खेली। उनके अलावा, विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने 33 गेंदों पर 51 रन बनाए।

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं करुण नायर

Karun Nair's Performance In Vijay Hazare Trophy 2024-25
Karun Nair’s Performance In Vijay Hazare Trophy 2024-25

कर्नाटक की ओर से अपना लिस्ट ए करियर शुरू करने वाले अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। नायर ने इस टूर्नामेंट में अब तक 7 पारियों में 752.0 की अद्भुत औसत और 125.96 की शानदार स्ट्राइक रेट से 752 रन बनाए हैं।

नायर ने इस विजय हजारे ट्रॉफी सीजन में अब तक सात पारियों में पांच शतक और एक अर्धशतक भी लगाया है, जबकि एक मुकाबले में 52 गेंदों पर 44* रन बनाकर नाबाद रहे हैं। वह इस टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक पारी में (यूपी के खिलाफ) आउट हुए हैं।

यदि नायर द्वारा विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में खेली गई पारियों पर नजर डालें तो उन्होंने क्रमशः 112* (108), 44* (52), 163* (107), 111* (103), 112 (101), 122* (82) और 88* (44) रनों की पारियाँ खेली हैं।

इंग्लैंड वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने पर होगी करुण नायर की नजर

करुण नायर ने 23 दिसम्बर 2024 से शुरू हुए घरेलू लिस्ट ए टूर्नामेंट में सात पारियों में 782 रन बनाने के बाद आगामी इंग्लैंड वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम में अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

उन्होंने इस विजय हजारे ट्रॉफी सीजन में विदर्भ की कप्तानी करते हुए उसे सेमीफाइनल में भी पहुँचाया है और सेमीफाइनल में महाराष्ट्र के खिलाफ 380/3 का स्कोर खड़ा करने में मदद की है।

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए तिहरा शतक जड़ चुके करुण नायर का यह प्रदर्शन निश्चित ही चयनकर्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा और वह उन्हें इंग्लैंड वनडे सीरीज में मौका भी दे सकते हैं। उस सीरीज में उनका प्रदर्शन उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एक मजबूत दावेदार बना सकता है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version