विराट कोहली को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कोहली और इंग्लैंड के महानतम फुटबॉलर डेविड बेकहम की बीच उनकी लोकप्रियता और जिम्मेदारी को लेकर एक चौंकाने वाला बड़ा बयान दिया है। केविन का कहना है कि विराट कोहली का स्टारडम डेविड बेकहम से हजार गुना ज्यादा है।
इसके अलावा केविन पीटरसन ने कहा है कि विराट कोहली ने अपने पूरे करियर के दौरान इतना दबाव होने के बावजूद बेहतरीन प्रदर्शन किया है। डेविड बेकहम और विराट कोहली के लोकप्रियता में बहुत बड़ा अंतर है। बता दें इस वक्त भारत में विराट कोहली और बेकहम दोनों के चाहने वालों की संख्या काफी है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली की लाइफ दूसरे एथलीट्स के मुकाबले काफी अलग है।
विराट ने स्टारडम को अच्छे से डील किया- केविन पीटरसन
एक कार्यक्रम को दौरान पीटरसन ने टाकस्पोर्ट से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने डेविड बेकहम और केविन पीटरसन के बारे में बात की। पीटरसन ने कहा कि, “आप लोगों ने काफी समय तक फुटबॉल को कवर किया है और आप इस चीज को अच्छी तरह से समझते हैं कि इंग्लैंड में डेविड बेकहम को लेकर लोग कितने गंभीर रहते हैं। वो कुछ नहीं कर सकते हैं। तेंदुलकर, धोनी और कोहली जैसे सबसे बड़े स्टार पूरी तरह से अलग जिंदगी जीते हैं। जब भी ये लोग बाहर आते हैं तो फिर इनके ऊपर एक अरब लोगों की उम्मीदों का भार रहता है। इन भारतीय प्लेयर्स को इस सब बातों से डील करना पड़ता है और विराट कोहली ने इस चीज को काफी अच्छे तरह से किया है।”
बता दें विराट कोहली इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। बताया जा रहा है कोहली ने अपने निजी कारणों के चलते ये फैसला लिया है। इससे पहले भी विराट को अफगानिस्तान के साथ खेली गई सीरीज में तीन मैचों के चुना था लेकिन उन्होंने पहले मैच से ब्रेक ले लिया था। उस दौरान भी विराट कोहली ने निजी कारणों का ही हवाला दिया था।
ये भी पढ़ें: जडेजा और अश्विन ने रचा इतिहास, बने सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on







