दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाज कायरन पोलार्ड का कहर एक बार फिर से गेंदबाजों के ऊपर बरपा है। उन्होंने सीपीएल में खेले गए मुकाबले में अपने बल्ले का जादू दिखाया है। इस मैच में पावर हिटर खिलाड़ी ने 8 गेंदों में 7 छक्के लगाकर सभी को हैरान करके रख दिया है।
उनके इस तूफान के चलते गेंदबाज काफी सहम गए थे और लग रहा था कि वो गेंदबाजी करने से ही मना कर देंगे। तो चलिए जानते हैं पोलार्ड की इस तूफानी पारी के बारे में।
त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बनाए 179 रन

दरअसल सोमवार को खेले गए इस मुकाबले में त्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बीच मुकाबला हुआ था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 179 रन बनाए। इसमें सबसे बड़ा योगदान उनके पूर्व कप्तान कायरन पोलार्ड का रहा, जिन्होंने तूफानी अंदाज में रन बनाए। इस धाकड़ बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली।
पोलार्ड ने खेली अविश्वसनीय पारी
कायरन पोलार्ड की इस मैच में शुरुआत काफी धीमी रही थी। लेकिन, उसके बाद उन्होंने ऐसा गियर चेंज किया कि गेंदबाज हक्के-बक्के रह गए। विस्फोटक बल्लेबाज ने 8 गेंदों में 7 छक्के लगाकर पारी को सीधा रॉकेट की स्पीड से ही उड़ा दिया था। पूर्व कप्तान ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 224 का रहा।
पोलार्ड ने बिदेसी और सलामखेल के खिलाफ लगाए 7 छक्के
पोलार्ड ने पहले 15वें ओवर में बिदेसी को लगातार 3 छक्के लगाए और उसके बाद उन्होंने चाइनामैन गेंदबाज सलामखेल को रिमांड में लिया। उनके 16वें ओवर में 38 वर्षीय पावर हिटर बल्लेबाज ने बैक टू बैक 4 सिक्स लगाए, जिससे उनका अर्धशतक भी पूरा हो गया।
यही नहीं, इस मैच में त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने पहले खेलते हुए कप्तान निकोलस पूरन और कायरन पोलार्ड ने धमाकेदार पारियां खेलीं। अंत में रसेल ने भी 5 गेंदों में 10 रन बनाए, जिसकी बदौलत 179 रन बनाने में सफलता हासिल की।
धमाकेदार शुरुआत के बाद धड़ाम हुई सेंट किट्स
सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत काफी शानदार अंदाज में की। एविन लुईस ने 25 गेंदों में ताबड़तोड़ 42 रन बनाए तो वहीं आंद्रे फ्लेचर ने 54 गेंदों का सामना करते हुए 67 रन जड़े। हालांकि ओपनिंग साझेदारी टूटते ही टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और वापसी करने में नाकाम रही। त्रिनबागो ने यह मैच 12 रनों से अपने नाम कर लिया।
संन्यास के बाद भी लगातार गेंदबाजों का काल बने हुए हैं पोलार्ड
कायरन पोलार्ड अब वेस्टइंडीज के लिए नहीं खेल रहे हैं, बल्कि उन्होंने आईपीएल से भी संन्यास की घोषणा कर दी है। हालाँकि, मुंबई इंडियंस टीम ने उन्हें अपना बल्लेबाजी कोच बनाए रखा है। लेकिन जब भी पोलार्ड को मौका मिलता है, वह बल्लेबाजी करते हैं और यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि उनमें अभी भी रनों की भूख है और वह अक्सर इसे संतुष्ट भी करते रहते हैं।
पोलार्ड ने अपने करियर में कई ऐसी पारियां खेली है जिनको देखकर लगता था कि यह तो असंभव है। उनके अंदर अभी भी अपने आप को साबित करने की भूक है। वो भले ही स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ कमजोर हैं। लेकिन, इस मैच में उन्होंने खासकर चाइनामैन गेंदबाज को लगातार 4 छक्के लगाकर ये भी बताया कि इस उम्र में भी वो अपने आप को इवॉल्वे कर रहे हैं और लगातार नै नै चीजें सीख रहे हैं।
पोलार्ड ने इसी सीजन के पहले छोड़ी थी सीपीएल में कप्तानी
पोलार्ड ने इसी सीजन के पहले त्रिनिबागो नाईट राइडर्स की कप्तानी छोड़ दी थी। अब उनकी जगह पर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास से हाल ही में संन्यास लेने वाले निकोलस पूरन को कमान सौंपी गई हैं। अभी तक तो उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन ठीक रहा है। लेकिन क्या लम्बे समय से चला आ रहा ख़िताब का सूखा ख़त्म हो पायेगा या नहीं ये देखने वाली बात है।







