Mitchell Starc Announce Retirement From T20I : साल 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाने वाला है। लेकिन इससे पहले अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। क्यूंकि इस टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अचानक टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वहीं इस बीच अब उन्होंने अपने रिटायरमेंट की वजह के बारे में भी खुलकर बात की है। इस बीच आइए आपको बताते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने संन्यास किस वजह से लिया है।
स्टार्क ने बताई रिटायरमेंट की असली वजह :-
इस समय ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस बीच अब उन्होंने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा है कि वह केवल टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर ही फोकस करना चाहते हैं। इसके चलते हुए उन्होंने फटाफट फॉर्मेट को छोड़ने का फैसला किया है।

इसके बाद अब मिचेल स्टार्क ने कहा है कि, “टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी20 मैच के हर मिनट का आनंद लिया है और खासकर साल 2021 विश्व कप के लिए, सिर्फ इसलिए नहीं कि हम जीते, बल्कि इसलिए भी कि हम एक अविश्वसनीय टीम थे और इस दौरान हमें बहुत मजा आया था।”

इसके बाद उन्होंने कहा कि, “भारतीय टेस्ट टूर, एशेज और साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए अब मुझे लगता है कि इन अभियानों के लिए तरोताजा, फिट और अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर बने रहने का यह मेरा सबसे अच्छा तरीका है। इसके चलते हुए गेंदबाजी टीम को उस टूर्नामेंट से पहले के मैचों में टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए भी समय भी मिल जाता है।”

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने साल 2012 में टी-20 फॉर्मेट में अपना डेब्यू किया था। इस बीच अगर उनके टी-20 आई रिकॉर्ड्स की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम की तरफ से कुल 65 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 23.8 की गेंदबाजी औसत के साथ कुल 79 विकेट भी लिए हैं। वहीं इस बीच उनकी गेंदबाजी इकोनॉमी 8 के करीब रही है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







