Tuesday, February 17

Mitchell Starc Networth: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने यह फैसला अपने करियर को लंबा करने की वजह से लिया है। अगले साल इस फॉर्मेट में भारत और श्रीलंका में वर्ल्ड कप खेला जाना है, जिसके पहले ही इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने रिटायरमेंट का निर्णय लिया है।

भले ही इस धाकड़ तेज गेंदबाज ने टी20 फॉर्मेट को छोड़ दिया है लेकिन वो वनडे और टेस्ट खेलना जारी रखेंगे। तो चलिए जानते हैं कि मिचेल स्टार्क की नेटवर्थ (Mitchell Starc Networth) कितनी है।

Mitchell Starc Networth एंड सैलरी

Mitchell Starc Networth
Mitchell Starc Networth

मिचेल स्टार्क अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। यह धाकड़ तेज गेंदबाज अलग-अलग माध्यम से कमाई करता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ी होने के नाते उनका वार्षिक वेतन लगभग ₹12 करोड़ है। इसके अलावा उन्हें सैलरी, बोनस और परफॉर्मेंस बेस्ड रिवॉर्ड्स भी दिए जाते हैं।

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की इस लीग से भी काफी कमाई होती है। भले ही इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने सालों तक इस फ्रेंचाइज़ी से दूरी बनाकर रखी हो, लेकिन उनकी अहमियत कभी कम नहीं हुई है।

लंबे अंतराल के बाद जब उन्होंने साल 2024 में अपना नाम ऑक्शन में डाला था तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें रिकॉर्ड ₹24.75 करोड़ में खरीदा था, जो उन्हें इस लीग के इतिहास का सबसे एक्सपेंसिव फास्ट बॉलर भी बनाता है। यही नहीं, इस साल के ऑक्शन में उन्हें दिल्ली की टीम ने ₹11.75 करोड़ में लिया था।

मिचेल स्टार्क की आईपीएल से कमाई

2014 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) द्वारा ₹5.00 करोड़ में अनुबंधित
2015 – RCB द्वारा ₹5.00 करोड़ में रिटेन
2024 – कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा रिकॉर्ड ₹24.75 करोड़ में खरीदा गया
2025 – दिल्ली कैपिटल्स (DC) द्वारा ₹11.75 करोड़ में खरीदा गया

मिचेल स्टार्क की अगर आईपीएल से कुल कमाई देखें, तो इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने अभी तक इस लीग में खेले सिर्फ 4 सीज़न में ही 46.5 करोड़ की कमाई की है।

ब्रांड इंडोर्समेंट से भी होती है अच्छी-खासी कमाई

यही नहीं, मिचेल स्टार्क ने इसके साथ कई ब्रांड्स के साथ इंडोर्समेंट भी कर रखी है, जिससे भी उनको सालाना काफी फायदा होता है। उन्होंने दुनिया की नामचीन कंपनियों के साथ इंडोर्समेंट की है, जिसमें ऑडी, रेडेल और कूकाबुरा शामिल हैं।

लग्ज़री लाइफस्टाइल

मिचेल स्टार्क की अगर लग्ज़री लाइफस्टाइल के बारे में बात करें, तो उनके पास सिडनी के उत्तरी समुद्र तटों पर उनकी पाँच संपत्तियाँ हैं, जिनमें न्यू साउथ वेल्स के बौल्खम हिल्स में एक घर भी शामिल है। उनके पास टेरी हिल्स में 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत वाली चार्लोट पार्क हवेली भी है। इस हवेली में 1.8 हेक्टेयर जमीन में घुड़सवारी की सुविधाएँ, अस्तबल, 13 वाहनों वाला गैराज, एक टेनिस कोर्ट, एक स्विमिंग पूल, एक मंडप, एक किचन गार्डन और एक मुर्गीघर है।

गाड़ियों का कलेक्शन

स्टार्क को गाड़ियों का भी बहुत शौक है, जिसके चलते उनके पास दुनिया की कई बेहतरीन कारें भी हैं। उनकी पसंदीदा गाड़ियों में एक लेम्बोर्गिनी हुराकैन स्पाइडर RWD, एक जगुआर F-टाइप और एक मर्सिडीज-बेंज G-क्लास जैसी कारें उनके कलेक्शन में शामिल हैं।

Mitchell Starc Networth

मिचेल स्टार्क की अगर नेटवर्थ की बात की जाए, तो वह कुल 35 मिलियन डॉलर है, जो कि भारतीय रुपयों में ₹291.4 करोड़ होता है। उनकी संपत्ति के चलते वह ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा समय के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से हैं।

Most Asked Question (FAOs)

Q- मिचेल स्टार्क की सैलरी क्या है?

A- स्टार्क की सैलरी 2 मिलियन डॉलर है।

Q- मिचेल स्टार्क की नेटवर्थ कितनी हैं?

A- 35 मिलियन डॉलर या भारतीय रुपयों में 291.4 करोड़।

Q- मिचेल स्टार्क के पास कौन सी गाड़ियां हैं?

A- लेम्बोर्गिनी हुराकैन स्पाइडर RWD, एक जगुआर F-टाइप और एक मर्सिडीज-बेंज G-क्लास जैसी कार हैं।

Q- आईपीएल से अभी तक स्टार्क ने कितना कमाया हैं?

A- 46.5 करोड़

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version