Ranji Trophy 2025-26: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के नॉक-आउट मैच में भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अपना दूसरा शानदार शतक लगाया है। इसके चलते हुए अब उन्होंने उत्तराखंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के पहले दिन इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 141 रन की पारी खेली है। वहीं अब यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का 25वां शतक भी रहा है। इस मैच में उनके अलावा कप्तान देवदत्त पडिक्कल भी इस समय नाबाद 148 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके चलते हुए कर्नाटक ने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 2 विकेट के नुकसान पर 355 रन का स्कोर खड़ा किया है।
केएल राहुल ने लगाया शानदार शतक :-
भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी केएल राहुल ने नई गेंद के खिलाफ सावधानी से खेलते हुए अपनी संभलकर शुरुआत की। क्यूंकि इस मैच में मयंक अग्रवाल (5) के जल्दी आउट होने के बाद उन्होंने ही कर्नाटक की पारी को संभाला है।

इसके बाद उन्होंने खेल के दूसरे सत्र के दौरान अपनी पारी को शतक में बदल दिया। वहीं इस मैच में उन्होंने पडिक्कल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 278 रन की बड़ी साझेदारी की थी। वहीं इस मैच में वह 211 गेंदों में 141 रन बनाकर आउट हुए थे। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के भी लगाए।
राहुल ने लगाया अपना प्रथम श्रेणी में का 25वां शतक :-
इस मैच में केएल राहुल ने अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट का 25वां शतक भी लगाया है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक 119 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 207 पारियों में 8,800 से अधिक रन बनाए हैं।

वहीं इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 337 रन का रहा है। जबकि इस बीच उनके बल्ले से 41 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं इस मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने 74.20 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 371 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 2 शतक और एक अर्धशतक लगाया है।
पडिक्कल ने लगाया प्रथम श्रेणी करियर का नौवां शतक :-

इसके अलावा दूसरी तरफ देवदत्त पडिक्कल ने अपने प्रथम श्रेणी करियर का नौवां शतक लगाया है। इस मैच में जब कर्नाटक ने 18 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया था। तब बल्लेबाजी के लिए पडिक्कल क्रीज पर आए थे। इसके अलावा इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 53 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 89 पारियों में 3,500 से अधिक रन बनाए हैं। वहीं इस सीजन उनके बल्ले से 2 शतक भी आए हैं।
कर्नाटक की टीम है बड़े स्कोर की अग्रसर :-
इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक की टीम का पहला विकेट केवल 18 रन पर ही गिर गया था। तब उनके बल्लेबाज मयंक अगवाल केवल 5 रन बनाकर ही आउट ही गए। इसके बाद इस टीम के लिए राहुल और पडिक्कल ने शानदार शतक लगाए हैं।

वहीं पहले दिन का खेल समाप्त होने तक कर्नाटक की टीम ने कप्तान पडिक्कल और राहुल के शानदार शतक के चलते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 355 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर पडिक्कल 148 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके अलावा उत्तराखंड की तरफ से आदित्य रावत ने 2 विकेट लिए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

