टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल अभी मात्र 33 साल के हैं और विराट-रोहित के जाने के बाद उन्हें ही टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की बल्लेबाजी की बागडोर को आगे ले जाना है। क्योंकि टीम में अब अनुभवी खिलाड़ियों की कमी है, लेकिन ऐसे समय में जब उन्हें टीम की रीढ़ की हड्डी बनना चाहिए, वो मैदान छोड़कर जाना चाहते हैं और संन्यास लेने की सोच रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि राहुल क्या जल्द ही संन्यास लेने वाले हैं।
केएल ने रिटायरमेंट के बारे में सोचा था

केएल वनडे में विकेटकीपिंग की भूमिका तो निभा ही रहे हैं और इसके साथ उन्हें फ्लोटर का काम करना पड़ रहा है। उनकी पोजीशन फिक्स नहीं है, टीम की ज़रूरत के हिसाब से उनका स्थान बदलता रहता है। जबकि उन्होंने नंबर 5 पर कई शानदार पारियां खेली हैं।
हालाँकि टेस्ट में इसके विपरीत वो ओपन कर रहे हैं, जो कि काफ़ी मुश्किल काम है। इस तरह से राहुल दोनों फॉर्मेट में काफ़ी चैलेंजिंग जगह पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम के लिए योगदान भी दे रहे हैं। उसके बाद भी उनके मन में अचानक रिटायरमेंट का सवाल कहाँ से आ गया।
रिटायरमेंट के फैसले को राहुल ने कुछ समय के लिए टाल दिया
दरअसल इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने रिटायरमेंट का ज़िक्र किया था। केएल ने कहा कि कुछ समय पहले उनके मन में रिटायरमेंट का सवाल आया था, लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि अभी इसके लिए वक्त है।
केएल राहुल ने कहा कि, मेरे लिए रिटायरमेंट का फैसला मुश्किल नहीं होगा, क्योंकि इसके अलावा भी दुनिया में बहुत सारी चीजें हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप ईमानदार हैं तो सही समय आने पर यह फैसला भी हो जाएगा। ये एक ऐसा निर्णय है, जिसे ज़्यादा देर के लिए टाला नहीं जा सकता। लेकिन उन्हें लगता है कि उनके रिटायरमेंट में अभी कुछ समय बचा हुआ है।
राहुल टी20 टीम से चल रहे हैं बाहर
राहुल भले ही इस समय दो फॉर्मेट खेल रहे हों, लेकिन उन्हें टी20 टीम में मौका नहीं दिया जा रहा है। साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद ही उन्हें स्क्वाड से ड्रॉप कर दिया गया था और उसके बाद उन्हें कभी टीम में आने का मौका नहीं दिया गया। हालाँकि इस दौरान उनका प्रदर्शन आईपीएल में कुछ ख़ास नहीं रहा था, जिसकी वजह से भी वो अभी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

