Year Ender 2025: इस मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम के दोनों स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है। क्यूंकि जब भी ये दोनों दिग्गज बल्लेबाज मैदान पर खेलने के लिए उतरते हैं तो उस मैच का रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है। इसके अलावा इन दोनों ही दिग्गजों ने कई बार अहम मौके पर टीम इंडिया को मुश्किल से भी निकालते हुए शानदार जीत दिलाई है। इसके अलावा साल 2025 में इन दोनों का बल्ला भी खूब चला है।
साल 2025 वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा का प्रदर्शन :-
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साल 2025 मई में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली थी। लेकिन उससे पहले ही उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से भी संन्यास ले लिया था। इसके बाद फिर उनका फोकस केवल वनडे क्रिकेट पर ही रह गया था। इसके अलावा उन्होंने साल 2025 में कुल 14 वनडे मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 650 रन बनाए हैं। इस दौरान हमें उनके बल्ले से 2 शतक और 4 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।

इसके अलावा इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 121 रन का रहा है। वहीं इसी साल ही उन्होंने फरवरी में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए शानदार शतक लगाया था। तब उनकी यह पारी केवल 119 गेंद पर आई थी। इसके बाद फिर साल 2025 में ही अक्टूबर महीने में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। तब इन दोनों ही मैचों में रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। इसके अलावा इसी साल उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी।
साल 2025 वनडे क्रिकेट में विराट कोहली का प्रदर्शन :-
इस बीच अगर दूसरे भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की बात करें तो साल 2025 की शुरुआत में उनका बल्ला कुछ खास नहीं चला था। इसके बाद उन्होंने भी मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद उनका पूरा फोकस केवल वनडे क्रिकेट में ही रहा है। तब से वह इस फॉर्मेट में काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2025 में अभी तक कुल 13 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 674 रन भी आए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक भी निकले हैं।

इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभी हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में विराट कोहली एक अलग ही रूप में दिखाई दिए थे। इन 3 वनडे मैचों की सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में उन्होंने शानदार शतक लगाए थे। इसके बाद तीसरे मैच में उनके बल्ले से शानदार अर्धशतक आया था। इस वनडे सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 135 और दूसरे मैच में 102 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद सीरीज के तीसरे मैच में उन्होंने नाबाद रहते हुए 65 रन बनाए थे। इसके चलते हुए विराट कोहली को बाद में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







