ODI cricket: वनडे क्रिकेट को हम सीमित ओवर के क्रिकेट के नाम से भी जानते हैं। इसके अलावा इस फॉर्मेट के इतिहास में 300 विकेट का आंकड़ा छूना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है। लेकिन इसको सबसे तेज हासिल करना एक अलग ही स्तर का कौशल, निरंतरता और फिटनेस मांगता है। इसके अलावा इस काफी कड़े प्रतिस्पर्धी वनडे फॉर्मेट में कुछ चुनिंदा गेंदबाजों ने कम से कम मैचों में यह मुकाम हासिल करते हुए अपनी श्रेष्ठता भी साबित की है। आइए उन दिग्गज गेंदबाजों के बारे में जानते हैं जिन्होंने वनडे इतिहास में सबसे तेज 300 विकेट पूरे किए हैं।
1. ब्रेट ली : 171 वनडे मैच :-
इस सूची में पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2008 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 300 विकेट पूरे किए थे। इसके अलावा उन्होंने अपना पहला वनडे मैच साल 2000 में खेला था।

जबकि इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने 8 साल और 172 दिन में यह उपलब्धि अपने नाम कर ली थी। वहीं उन्होंने यह उपलब्धि अपने 171वें वनडे मैच में हासिल की थी। उस मैच में उन्होंने 9 ओवर गेंदबाजी करते हुए 36 रन देकर 1 विकेट लिया था। जबकि इस मैच में उन्होंने 1 मेडन ओवर भी डाला था।
2. वकार यूनिस : 186 वनडे मैच :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वकार यूनिस का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने 186 वनडे मैचों में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए थे। इसके अलावा उन्होंने यह उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शारजाह में खेलते हुए हासिल की थी।

वहीं इस मुकाम को हैसल करने के लिए उन्होंने 10 साल और 166 दिन का समय लिया था। तब इस मैच में खेलते हुए उन्होंने 8 ओवर गेंदबाजी की थी और 39 रन देकर 2 विकेट लिए थे। इसके चलते हुए तब पाकिस्तान की टीम ने यह मैच 67 रन से जीत लिया था।
3. ग्लेन मैक्ग्रा : 200 वनडे मैच :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के एक और पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2005 में पाकिस्तान की टीम के खिलाफ मेलबर्न के मैदान में खेलते हुए अपने 300 विकेट पूरे किए थे। वहीं इस पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ने अपने 200वें वनडे मैच में यह कारनामा किया था।

इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने 11 साल और 57 दिन का समय लिया था। वहीं तब उस मैच में उन्होंने 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 34 रन देते हुए 3 विकेट लिए थे। जबकि इस मैच में उन्होंने 3 मेडन ओवर भी डाले थे। इसके चलते हुए तब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने उस मैच को 18 रन से जीत लिया था।
4. मुथैया मुरलीधरन : 202 वनडे मैच :-
इस सूची में चौथे पायदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने अपने 300 विकेट पूरे करने के लिए कुल 9 साल और 154 दिन का समय लिया था। वहीं इस उपलब्धि को उन्होंने अपने 202 वें वनडे मैच में किया था।

जबकि उन्होंने साल 2003 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 300 विकेट पूरे किए थे। वहीं उस मैच में उन्होंने 10 ओवर गेंदबाजी की थी और 45 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। इसके बाद श्रीलंका की टीम को उस मैच में 31 रन से जीत भी मिली थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

