Wednesday, March 11

WPL Full History: इस बार विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण की शुरूआत आगामी 9 जनवरी से होने वाली है। वहीं इस बार यह टूर्नामेंट भारत में 2 दो वेन्यू पर खेला जाने वाला है। इसमें नवी मुंबई का डी.वाई. पाटिल स्टेडियम और बड़ौदा का कोटाम्बी स्टेडियम शामिल है। वहीं एक बार फिर से 5 टीमें डब्ल्यूपीएल का खिताब जीतने के लिए आपस में भिड़ती हुई दिखाई देंगी। आइए उससे पहले हम आपको आज WPL के अभी तक के इतिहास के साथ-साथ तीन बार की विजेता टीमों के बारे में भी जान लेते हैं।

ऐसा रहा है WPL का पूरा इतिहास :-

दुनिया की सबसे चर्चित लीग आईपीएल की ही तर्ज पर भारत में महिला क्रिकेट को मजबूती देने के लिए WPL की शुरुआत की गई है। इसके चलते हुए इस टूर्नामेंट का पहला सीजन साल 2023 में खेला गया था। वहीं उस दौरान टूर्नामेंट में कुल 5 टीमों ने हिस्सा लिया था। इन टीमों में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स और गुजरात टाइटंस शामिल थी।

WPL Team Captains
WPL Team Captains

इसके अलावा WPL के इतिहास का पहला मैच 4 मार्च 2023 को खेला गया था। तब यह मैच नवी मुंबई के डी. वाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला गया था। तब उस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को जीत मिली थी। वहीं गुजरात जायंट्स की टीम को अपने पहले मैच में तब 143 रनों से हरा का सामना करना पड़ा था।

WPL के इतिहास का सबसे पहला कैच :-

इसके अलावा WPL के इतिहास का सबसे पहला कैच गुजरात जायंट्स टीम की खिलाड़ी जॉर्जिया वेयरहैम ने लिया था। तब उन्होंने तनुजा कंवर की गेंद पर मुंबई इंडियंस की सलामी बल्लेबाज यस्तिका भाटिया का कैच लिया था। जबकि इसके चलते हुए गुजरात जायंट्स टीम की तनुजा कंवर ने डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला विकेट लिया था।

Women's Premier League Trophy
Women’s Premier League Trophy

WPL के इतिहास का सबसे पहला रन :-

इसके अलावा WPL के इतिहास का सबसे पहला रन मुंबई इंडियंस टीम की बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने लिया था। तब उन्होंने गुजरात जायंट्स टीम की गेंदबाज एश्ले गार्डन के पहले ओवर की पांचवीं बॉल पर सिंगल लिया था। इसके चलते हुए डब्ल्यूपीएल के इतिहास का पहला ओवर और पहली गेंद भी एश्ले गार्डनर ने डाली थी।

WPL के इतिहास का पहला छक्का :-

इसके अलावा WPL के इतिहास का पहला छक्का मुंबई इंडियंस की सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज ने लगाया था। तब उन्होंने गुजरात जायंट्स टीम की गेंदबाज मानसी जोशी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर यह छक्का जड़ा था।

WPL के इतिहास का पहला चौका :-

इसके अलावा WPL के इतिहास का पहला चौका गुजरात जायंट्स की तेज गेंदबाज मानसी जोशी को लगा था। तब उनके दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई इंडियंस की सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज ने बॉल को बाउंड्री के बाहर भेज दिया था।

WPL के इतिहास की पहली बोल्ड होने वाली खिलाड़ी :-

इसके अलावा WPL के इतिहास की पहली बोल्ड होने वाली खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की हेली मैथ्यूज ही बनी थी। तब उनको गुजरात जायंट्स की गेंदबाज एश्ले गार्डनर ने बोल्ड किया था। वहीं इस टूर्नामेंट के इतिहास में LBW आउट होने वाली पहली खिलाड़ी गुजरात जायंट्स की बल्लेबाज स्नेह राना बनीं थीं। तब उनको मुंबई इंडियंस की अमेलिया केर ने आउट किया था।

Women's Premier League Trophy
Women’s Premier League Trophy

WPL के इतिहास की पहली रन आउट :-

इसके अलावा WPL के इतिहास की पहली रन आउट होने वाली खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की एलिस पेरी रहीं थीं। तब उनको मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी हुमैरा काजी ने डायरेक्ट हिट मारकर आउट करके पवेलियन भेजा था। इसके चलते हुए इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे पहला रन आउट करने वाली खिलाड़ी भी हुमैरा काजी बनीं थी।

WPL के इतिहास की पहली वाइड गेंद :-

इसके अलावा WPL के इतिहास की पहली वाइड गेंद गुजरात जायंट्स की गेंदबाज मानसी जोशी ने डाली थी। जबकि WPL के इतिहास की पहली नो-बॉल गेंदबाज किम गार्थ ने डाली थी। तब यह पहली नो-बॉल टूर्नामेंट के चौथे मैच में आई थी।

WPL इतिहास की सबसे पहले शून्य पर आउट होने वाली खिलाड़ी :-

इसके अलावा WPL इतिहास की सबसे पहले शून्य पर आउट होने वाली खिलाड़ी गुजरात जायंट्स की मानसी जोशी बनीं थीं। तब उनको मुंबई इंडियंस की साइका इशाक ने पहले ही मैच में बोल्ड किया था।

mumbai indians
mumbai indians

WPL के इतिहास की पहली हैट्रिक :-

इसके अलावा WPL के इतिहास की पहली हैट्रिक मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाज इजी वॉन्ग ने ली थी। तब उन्होंने साल 2023 के एलिमिनेटर में यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ 13वें ओवर में यह हैट्रिक ली थी। इसके अलावा WPL के इतिहास में पहली हैट्रिक लेने वाली भारतीय गेंदबाज यूपी वॉरियर्ज की गेंदबाज दीप्ति शर्मा बनीं थी। तब उन्होंने यह हैट्रिक साल 2024 में ली थी।

जानिए किस टीम ने कब जीता था WPL का खिताब :-

इसके चलते हुए WPL 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम WPL का खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी थी। इसके बाद WPL 2024 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरू की टीम ने जीता था। तब इस टूर्नामेंट को जीतने वाली वह दूसरी टीम बनी थी।

Women's Premier League Trophy
Women’s Premier League Trophy

इसके बाद फिर साल 2025 में एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की टीम ने इस खिताब पर कब्जा किया था। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम 2 बार ट्रॉफी जीतने वाली एकमात्र टीम भी है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की टीम साल 2023, 2024 और 2025 में लगातार तीन फाइनल खेल चुकी है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version