ENG VS IND, 5TH TEST: इंग्लैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच जारी सीरीज का 5वां टेस्ट मैच आज 31 जुलाई से शुरू होने वाला है। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच ‘द ओवल‘ मैदान पर खेला जाएगा। इसके अलावा इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम फिलहाल 2-1 से आगे है। तभी तो अब ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर करना चाहेगी। जबकि इंग्लैंड की टीम इस मैच को जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा करना चाहेगी। इससे पहले आइए पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और अन्य आंकड़ों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
कैसी रहने वाली है यहां की पिच :-
इस मैदान की पिच पर खेल के शुरुआती दिनों में सभी तेज गेंदबाजों को काफी मदद करती है। इस बीच अगर यहां पर बादल छाए रहें तो उनको फिर और ज्यादा मदद मिलने लगती है। इसके अलावा इस मैदान पर नई गेंद स्विंग भी ज्यादा करती है और इसके चलते तेज गेंदबाजों को उछाल भी ज्यादा मिलती है।

जबकि खेल के दूसरे और तीसरे दिन विकेट थोड़ा सा सपाट हो जाता है। जिसके चलते हुए बल्लेबाजों को खेलने में थोड़ी आसानी हो जाती है। वहीं खेल के आखिरी दो दिनों में यहां पर पिच टूटने लगती है। जिसके चलते यहां पर स्पिन गेंदबाजों को मदद भी मिलने लगती है। इसके चलते हुए यहां की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को बराबरी का मौका देती है।
द ओवल मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन :-
द ओवल ओवल के मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी तक कुल 15 मैच ही खेले हैं। इनमें खेलते हुए उनको केवल 2 ही मैचों में जीत मिली है। जबकि इस दौरान उन्हें 6 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस बीच उनके 7 मैच यहां ड्रा रहे हैं।

इसके अलावा भारतीय टीम को यहां पर साल 1971 में अजीत वाडेकर की कप्तानी में और साल 2021 में विराट कोहली के नेतृत्व में जीत मिली है। जबकि इंग्लैंड की टीम ने इस मैदान पर कुल 106 टेस्ट खेले हैं। इनमें से उनको 45 टेस्ट में जीत मिली है। इसके अलावा उनको यहां पर 24 मैच में हार मिली है। वहीं इस बीच उनके 37 मैच यहां ड्रा भी रहे हैं।
ऐसा रहने वाला है यहां का मौसम :-

ओवल टेस्ट मैच में बारिश अपना खलल डाल सकती है। क्यूंकि यहां पर मैच के पहले दिन और 5वें दिन बारिश की सबसे ज्यादा संभावना है। इसके अलावा मौसम विज्ञान के अनुसार आज 31 जुलाई को ओवल में 90 प्रतिशत और 3 अगस्त को 63 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। जबकि इन पांचों दिनों के दौरान यहां पर अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के रहने के उम्मीद है। इसके अलावा मैच में 2 अगस्त को सबसे कम बारिश की संभावना है।
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें :-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने इस मैदान पर अभी तक कुल 11 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 41.73 की बल्लेबाजी औसत के साथ 793 रन भी बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से यहां पर 2 शतक भी आए हैं।

जबकि भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने भी यहां पर 62.25 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 249 रन बनाए हैं। इसके अलावा अगर गेंदबाजी की बात करें तो रविंद्र जडेजा ने द ओवल में भारत के लिए सबसे ज्यादा 15 विकेट लिए हैं। जबकि इंग्लैंड की टीम के लिए यहां पर क्रिस वोक्स ने 25.23 की गेंदबाजी औसत से 26 विकेट लिए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

