Test cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे और कठिन प्रारूप को टेस्ट क्रिकेट के नाम जाना जाता है। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट का इतिहास बल्लेबाजों के अद्भुत रिकॉर्ड्स से भी भरा हुआ है। इनमें से सबसे खास मुकाम वह है जिसको हर खिलाड़ी हासिल करने का सपना देखता है। वह कोई और नहीं 10,000 रनों का आंकड़ा हैं।
इसके अलावा इस मील के पत्थर तक पहुंचने के लिए सभी बल्लेबाजों को धैर्य, तकनीक और निरंतर रन बनाने की गति को बनाए रखना होता है। लेकिन इसको सबसे तेजी से पूरा करना किसी भी बल्लेबाज को अमर बना देता है। इस बीच आइए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा :-
इस सूचि में पहले पायदान पर संयुक्त रूप से 3 दिग्गज बल्लेबाजों का नाम आता है। इन बल्लेबाजों में ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा का नाम शामिल है। इन तीनों ने ही अपने 10,000 टेस्ट रन पूरे करने के लिए 195 पारियों का समय लिया था।

इसके अलावा इस कारनामे को ब्रायन लारा ने अपने 111वें टेस्ट में, सचिन तेंदुलकर ने 122वें टेस्ट में और कुमार संगाकारा ने 115वें टेस्ट में हासिल किया था। इस उपलब्धि को लारा ने 13 साल और 250 दिन में हासिल किया था। जबकि इसके लिए तेंदुलकर ने 15 साल और 121 दिन लिए थे। वहीं कुमार संगाकारा ने 12 साल और 159 दिन में ये उपलब्धि हासिल की थी।
2. रिकी पोंटिग :-
इस सूचि में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिग का नाम आता है। साल 2008 में उन्होंने भी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 10,000 टेस्ट रन पूरे किए थे। वहीं इस कारनामे तक पहुंचने के लिए उनको 196 पारियों का समय लगा था।

इस बीच उन्होंने 118 टेस्ट मैच खेले थे। इसके अलावा उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच साल 1995 में खेला था। जबकि उनको इन 10,000 रनों को पूरा करने में 12 साल और 174 दिन का समय लगा था। इस मैच में खेलते हुए उन्होंने 65 और 38 रन के स्कोर बनाए थे।
3. स्टीव स्मिथ :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ही बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का नाम आता है। साल 2005 में उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 10,000 रन पूरे किए थे। इस कारनामे को पूरा करने के लिए उनको 14 साल और 200 दिन का समय लगा था।

जबकि उन्होंने 155 टेस्ट मैचों की 205 पारियों में अपने इन 10,000 रनों को पूरा किया था। इसके अलावा उन्होंने उस मुकाबले की पहली पारी में 251 गेंदों का सामना करते हुए 141 रन बनाए थे।
राहुल द्रविड़ :-
इस सूची में चौथे स्थान पर भारतीय टीम के एक और पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का नाम आता है। साल 1996 में उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद साल 2008 तक उन्होंने 11 साल 280 दिन का समय लेते हुए अपने इन 10,000 रनों को पूरा किया था।

जबकि इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए उनको 120 मैचों की 206 पारियों का समय लगा था। इस पूर्व भारतीय दिग्गज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए अपने इस रिकॉर्ड को बनाया था। जबकि उस मैच की पहली पारी में खेलते हुए उन्होंने 291 गेंदों पर कुल 111 रन बनाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

