Monday, February 2

Test cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को हम टेस्ट क्रिकेट के नाम से जानते हैं। वहीं इस फॉर्मेट में सभी बल्लेबाजों के लिए विदेशों में (विपक्षी टीम के घर) पर खेलना काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा जिन भी बल्लेबाजों ने अपने घर से दूर खुद को साबित किया है, उन्होंने विश्व क्रिकेट में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। इस बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का विदेशों में बल्लेबाजी औसत काफी सफल रहा है। क्यूंकि वह विदेशों में खेलते हुए 50 या अधिक, 50+ स्कोर (विदेशों और तटस्थ दोनों में) बनाने वाले बल्लेबाजों में शुमार हो गए हैं। आइए इस सूची के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।

1. सचिन तेंदुलकर :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। क्यूंकि उनके नाम पर विदेशों में सर्वाधिक 50+ रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। भारत के इस पूर्व महान बल्लेबाज ने विदेशों में कुल 106 टेस्ट खेले थे।

sachin tendulkar
image source via getty images

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 176 पारियों में 54.74 की बल्लेबाजी औसत के साथ 8,705 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 29 शतक और 36 अर्धशतक भी आए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने टेस्ट करियर का अंत 15,921 के साथ किया था। इस दौरान उनके बल्ले से अभी तक सबसे ज्यादा 51 शतक शामिल है।

2. राहुल द्रविड़ :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी विदेशों में खेलते हुए 21 शतक और 36 अर्धशतक लगाए थे। इस दौरान उन्होंने अपने घर से बाहर कुल 94 टेस्ट मैच खेले थे।

Rahul Dravid
Rahul Dravid

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 166 पारियों में 42.60 की बल्लेबाजी औसत के साथ 7,690 रन बनाए थे। जबकि अपने देश में उन्होंने 70 टेस्ट खेले थे। इनमें खेलते हुए उन्होंने इनकी 120 पारियों में 51.35 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 5,598 रन बनाए थे। इस बीच अपने घर पर खेलते हुए उनके बल्ले से 15 शतक और 27 अर्धशतक भी आए थे।

3. यूनिस खान :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान यूनिस खान का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2000 में अपना Test cricket डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 118 टेस्ट खेलते हुए 52.05 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 10,099 रन बनाए थे। वहीं इस समय वह टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

Younis Khan
Younis Khan

जबकि इस दौरान विदेशों में खेलते हुए यूनिस ने 71 मैचों में 48.76 की बल्लेबाजी औसत के साथ 5,608 रन बनाए हैं। वहीं तटस्थ मैदानों पर खेलते हुए उन्होंने 55 की बल्लेबाजी औसत से 2,593 रन बनाए थे। इसके अलावा उनके बल्ले से विदेशों और तटस्थ मैदानों में कुल 27 शतक और 28 अर्धशतक भी आए थे।

4. अजहर अली :-

इस सूची में चौथे पायदान पर पाकिस्तान टीम के पूर्व बल्लेबाज अजहर अली का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने विदेशों में 58 टेस्ट में खेलते हुए 36.77 की बल्लेबाजी औसत के साथ 3,751 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक और 16 अर्धशतक भी आए थे। जबकि तटस्थ मैदानों पर खेलते हुए उन्होंने 29 मैचों में 52.47 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 2,676 रन बनाए थे।

Azhar Ali
Azhar Ali

इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 17 अर्धशतक आए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने घर पर खेलते हुए 10 टेस्ट की 17 पारियों में 44.68 की बल्लेबाजी औसत से 715 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 2 शतक और 2 ही अर्धशतक आए थे।

5. जो रूट :-

इस सूची में संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने अपने बेमिसाल टेस्ट करियर में अभी तक 107 स्कोर, 50+ रन के किए हैं। इस दौरान उन्होंने विदेशों में खेलते हुए 76 मैचों में लगभग 45 की बल्लेबाजी औसत के साथ 6,200 से अधिक रन बनाए हैं।

Joe Root
Joe Root

इस बीच उनके बल्ले से 16 शतक और 31 अर्धशतक आए हैं। जबकि तटस्थ मैदानों पर खेलते हुए उन्होंने 3 टेस्ट में 57.40 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 287 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक आए हैं। वहीं अपने देश में खेलते हुए उनके बल्ले से अभी तक 24 शतकों की मदद से 7,329 रन आए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version