ODI Cricket: साल 2025 में अब सभी टीमों ने अपने वनडे मैच खेल लिए हैं। इसके अलावा इस साल वनडे प्रारूप में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में बड़ा ICC टूर्नामेंट भी खेला गया था। इसको भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता था। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम ने इस साल कुल 14 वनडे मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इसमें से 11 में जीत दर्ज की और 3 में उनको हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच अब आइए साल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों (पूर्ण सदस्यीय देशो में) के बारे में भी जान लेते हैं।
1. मैट हेनरी :- 31 विकेट :-
इस सूची में पहले पायदान पर न्यूजीलैंड टीम के तेज गेंदबाज मैट हेनरी का नाम आता है क्यूंकि वह इस साल वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। इस साल उन्होंने 13 मैचों में खेलते हुए 18.58 की शानदार गेंदबाजी औसत से 31 विकेट लिए हैं।

जबकि इस साल उनकी गेंदबाजी इकॉनमी भी रेट 5.16 की रही है। जबकि इस साल उन्होंने वनडे में 3 बार चार विकेट भी लिए हैं। इस दौरान उन्होंने एक पारी में 5 विकेट हॉल भी लिया है। इसके अलावा अपने वनडे करियर में उन्होंने अभी तक 172 विकेट लिए हैं।
2. आदिल राशिद : 30 विकेट :-
इस सूची में दसूरे पायदान पर इंग्लैंड टीम के स्टार स्पिनर आदिल राशिद का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2025 में कुल 15 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 23.63 की गेंदबाजी औसत के साथ 30 विकेट लिए हैं।

वहीं इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 63 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा है। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में अभी तक 158 मैचों में खेलते हुए 31.62 की गेंदबाजी औसत के साथ 235 विकेट लिए हैं। जबकि इस बीच उन्होंने 2 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिया है।
3. जेडन सील्स : 27 विकेट :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स का नाम आता है। क्यूंकि इस साल उन्होंने भी 12 वनडे मैचों में खेलते हुए 18.14 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ कुल 27 विकेट लिए हैं। जबकि इस दौरान उन्होंने एक पारी में 5 विकेट हॉल भी लिया है।

इस साल उनका वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 रन देते हुए 6 विकेट लेना रहा है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक अपने वनडे करियर में 29 मैचों में खेलते हुए 30.07 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 40 विकेट लिए हैं।
4. मिचेल सैंटनर : 25 विकेट :-
इस सूची में चौथे पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी मिचेल सैंटनर का नाम आता है। क्यूंकि साल 2025 में उन्होंने कुल 17 वनडे मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 26.84 की शानदार गेंदबजी औसत और 26.84 की इकॉनमी रेट के साथ 25 विकेट लिए हैं।

इसके अलावा उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी 26.66 की गेंदबाजी औसत और 4.80 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 9 विकेट लिए थे। तब वह चैंपियंस ट्रॉफी में संयुक्त रूप से दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







