Goodbye 2025: साल 2025 में कई गेंदबाजों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इस बीच खेलते हुए कई तेज और स्पिन गेंदबाजों ने अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करते हुए लगातार विकेट लेकर मैच का रुख भी बदला है। तब इन गेंदबाजों ने टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों प्रारूप में दमदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ अपनी टीमों को जीत दिलाई थी बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए थे। आइए साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।
1. जैकब डफी : 81 विकेट :-
इस सूची में पहले स्थान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जैकब डफी का नाम आता है। वहीं साल 2025 में उन्होंने कुल 36 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 39 पारियों में 17.11 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 81 विकेट लिए हैं।

वहीं इस साल उन्होंने 4 बार 4 विकेट हॉल और 3 बार 5 विकेट हॉल भी लिए हैं। जबकि इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/34 का रहा है। जबकि इस साल उन्होंने 4.26 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है।
2. मैट हेनरी और ब्लेसिंग मुजारबानी : 65-65 विकेट :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 2 गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी और मैट हेनरी का नाम आता है। वहीं साल 2025 में उन्होंने 31 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 34 पारियों में 27.58 की गेंदबाजी औसत से 65 विकेट लिए हैं।

जबकि इस साल उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल और 3 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। इसके अलावा हेनरी ने इस साल 27 मैच की 29 पारियों में 16.87 की गेंदबाजी औसत के साथ 65 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल और 3 बार ही 5 विकेट हॉल लिए हैं।
3. अली दाऊद : 63 विकेट :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर बहरीन क्रिकेट टीम के गेंदबाज अली दाऊद का नाम आता है। क्यूंकि साल 2025 में उन्होंने 37 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 37 पारियों में 11.28 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 63 विकेट लिए हैं।

जबकि इस साल उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। वहीं इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/19 का रहा है। जबकि इस साल उन्होंने 5.47 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है।
4. कुलदीप यादव : 60 विकेट :-
इस सूची में चौथे स्थान पर भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का नाम आता है। वहीं साल 2025 में उन्होंने कुल 25 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 28 पारियों में 20.48 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 60 विकेट लिए हैं।

जबकि इस साल उन्होंने 5 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं। लेकिन इस साल वह एक बार भी 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं। वहीं इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/82 का रहा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







