Tuesday, March 10

Goodbye 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साल 2025 भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। क्यूंकि इस साल इन भारतीय खिलाड़ियों ने सभी फॉर्मेट में अपने शानदार प्रदर्शन से विरोधी गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ाईं और लगातार रन बनाए हैं। तब इन मैचों में जिम्मेदारी संभालते हुए इन सभी बल्लेबाजों ने कई यादगार पारियां खेलीं थी। इसके चलते हुए इन बल्लेबाजों ने टेस्ट, वनडे और टी-20 सभी प्रारूपों में निरंतरता दिखाई थी। आइए साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारें में भी एक बार जान लेते हैं।

1. शुभमन गिल : 1,764 रन :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम आता है। क्यूंकि साल 2025 में उन्होंने कुल 35 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 42 पारियों में 49 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 1,764 रन बनाए हैं।

Shubman Gill
Shubman Gill

जबकि इस साल उनके बल्ले से 7 शतक और 3 अर्धशतक भी आए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 269 रन का रहा है। इसके अलावा साल 2025 में वह 6 पारियों के दौरान नाबाद भी रहे हैं। वहीं इस साल उनके बल्ले से 209 चौके और 27 छक्के भी आए हैं।

2. केएल राहुल : 1,180 रन :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल का नाम आता है। वहीं साल 2025 में उन्होंने 24 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 30 पारियों में खेलते हुए 1,180 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान वह 5 बार नाबाद भी रहे हैं।

KL Rahul
KL Rahul

वहीं साल 2025 में उन्होंने 47.20 की बल्लेबाजी औसत और 58.53 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। इस साल उनके बल्ले से 3 शतक और 5 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इस साल उनका सर्वोच्च स्कोर 137 रन का रहा है। इसके अलावा साल 2025 में उनके बल्ले से 120 चौके और 17 छक्के भी आए हैं।

3. यशस्वी जायसवाल : 916 रन :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम आता है। क्यूंकि साल 2025 में उन्होंने भी 14 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 23 पारियों में 41.63 की बल्लेबाजी औसत से 916 रन बनाए हैं।

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal

जबकि इस साल उन्होंने 69.23 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। इस साल उनके बल्ले से 4 शतक और 3 अर्धशतक भी निकले हैं। वहीं साल 2025 में उनका सर्वोच्च स्कोर 175 रन का रहा है। इस साल उनके बल्ले से 129 चौके और 10 छक्के भी आए हैं।

4. रविंद्र जडेजा : 870 रन :-

इस सूची में चौथे स्थान पर भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा का नाम आता है। वहीं साल 2025 में उन्होंने 20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 24 पारियों में 870 रन बनाए है। जबकि इस साल वह 10 बार नाबाद भी रहे हैं। वहीं इस साल उनकी बल्लेबाजी औसत 62.14 की रही है।

Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja

जबकि इस साल जडेजा ने 57.23 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। साल 2025 में उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। इस साल उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 107 रन का रहा है। जबकि साल 2025 में उनके बल्ले से 83 चौके और 14 छक्के भी निकले हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version