Test Cricket: इस समय विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का चौथा चक्र खेला जा रहा है। वहीं पहली बार साल 2019 से टेस्ट प्रारूप में यह चैंपियनशिप खेली जा रही है। इसके चलते हुए अब द्विपक्षीय सीरीज का महत्व काफी बढ़ गया है। इसके अलावा अब WTC 2025-27 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम की सलामी जोड़ी ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए 323 रन की साझेदारी की है। इसके अलावा आइए WTC के इतिहास में 250+ रन की साझेदारी करने वाली सलामी जोड़ियों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।
1. डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम : साल 2025 :-
इस सूची में अब पहले पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम की सलामी जोड़ी का नाम आ गया है। इस समय इन दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में कीवी बल्लेबाज कॉनवे और लैथम ने वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ बे ओवल टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक लगाए हैं।

वहीं इस मैच में इन दोनों की सलामी जोड़ी ने 520 गेंदों में 323 रन की साझेदारी की है। वहीं अब यह WTC के इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी बन गया है। इस मैच में कीवी कप्तान लैथम ने 137 रन बनाए है। जबकि डेवोन कॉनवे 227 रन बनाए हैं।
2. मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा : साल 2019 :-
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2019 में विशाखपत्तनम टेस्ट मैच में खेलते हुए शानदार दोहरा शतक लगाया था। जबकि इस मैच में उन्होंने अपने सलामी जोड़ीदार रोहित शर्मा के साथ मिलकर 317 रन की साझेदारी भी की थी।

इस मैच में मयंक अग्रवाल ने 23 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 215 रनों की शानदार पारी खेली थी। जबकि उनके सलामी जोड़ीदार रोहित शर्मा ने 176 रन बनाए थे। इसके चलते हुए भारतीय टीम ने इस मैच को बाद में 203 रन से जीता था। इस मैच में सबसे खास बात यह भी रही थी कि दूसरी पारी में भी रोहित शर्मा के बल्ले से 127 रन आए थे।
3. आबिद अली और शान मसूद : साल 2019 :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर पाकिस्तान की सलामी जोड़ी का नाम आता है। इस मैच में पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज आबिद अली और शान मसूद ने साल 2019 में श्रीलंका की टीम के खिलाफ खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में 278 रन की साझेदारी की थी। तब इन दोनों टीमों के बीच यह मैच कराची में खेला गया था। इस मैच में आबिद ने दूसरी पारी में 174 रन बनाए थे।

जबकि उनके साथी जोड़ीदार मसूद 135 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद इन दोनों बल्लेबाजों के शतकों की मदद से पाकिस्तान की टीम ने अपनी दूसरी पारी 555/3 के स्कोर पर घोषित कर दी थी। इसके बाद अंत में पाकिस्तान की टीम ने इस मैच को 263 रन से जीत लिया था।
4. अब्दुल्ला शफीक और इमाम-उल-हक : साल 2022 :-
इस सूची में चौथे पायदान पर पाकिस्तान की सलामी जोड़ी का नाम आता है। क्यूंकि साल 2022 में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी में खेला गया था। लेकिन तब यह मैच ड्रा पर समाप्त हुआ था।

तब इस मैच में अब्दुल्ला शफीक और इमाम-उल-हक की सलामी जोड़ी ने पाकिस्तान की दूसरी पारी के दौरान 252 रन की अटूट साझेदारी की थी। वहीं इस मैच में शफीक ने 136 और इमाम ने 111 रन बनाए थे। तब ये दोनों अंत तक क्रीज पर नाबाद भी रहे थे। वहीं इस मैच में सबसे अच्छी बात यह रही थी कि इमाम ने पहली पारी के दौरान भी शतक लगाया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

