Wednesday, February 11

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने जैसे ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की, वैसे ही क्रिकेट जगत के तमाम खिलाड़ी, फैंस और विशेषज्ञ भावुक हो गए। इन्हीं में एक नाम श्रीलंका के अनुभवी अंपायर कुमार धर्मसेना का भी है, जिन्होंने विराट को लेकर एक भावुक संदेश साझा किया है। धर्मसेना ने कोहली को ‘टेस्ट क्रिकेट का सच्चा दिग्गज’ बताया और उनके साथ बिताए पलों को आजीवन याद रखने वाली विरासत कहा।

कोहली की साइन की हुई जर्सी को बताया ‘सबसे खास तोहफा’

धर्मसेना ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली की साइन की हुई टेस्ट जर्सी के साथ एक फोटो साझा की, जिसे उन्होंने कोहली से व्यक्तिगत रूप से उपहार के रूप में मांगा था।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैदान पर तीखे मुकाबलों से लेकर क्रीज़ पर आदरभरे सिर झुकाने तक, आपके मैचों में अंपायरिंग करना हमेशा खुशी की बात रही, विराट। टेस्ट क्रिकेट के प्रति आपका जुनून अतुलनीय था। सबसे लंबे फॉर्मेट से आपके जाने के साथ ही क्रिकेट एक सच्चे दिग्गज को अलविदा कह रहा है।”

धर्मसेना ने यह भी कहा कि यह साइन की हुई जर्सी उनके कलेक्शन में सबसे खास यादगार है, जो उन्हें कोहली के क्रिकेट के प्रति समर्पण की याद दिलाती है।

“कोहली को अंपायर करना मेरे करियर का अहम हिस्सा रहा” – कुमार धर्मसेना

वीडियो में धर्मसेना ने कहा, “यह टेस्ट क्रिकेट के लिए दुखद दिन है। मुझे सौभाग्य मिला कि मैं विराट कोहली के कुछ टेस्ट मैचों में अंपायर रहा। वह अब तक के सबसे महान बल्लेबाज़ों में से एक हैं।”

यहाँ देखें पूरा वीडियो:

Kumar Dharmasena's emotional tribute to Virat Kohli after Test retirement
Kumar Dharmasena’s emotional tribute to Virat Kohli after Test retirement

 

धर्मसेना खुद एक सफल टेस्ट ऑलराउंडर रहे हैं और अब दुनिया के सबसे भरोसेमंद अंपायरों में गिने जाते हैं। उन्होंने 2010 से 2025 के बीच 90 टेस्ट मैचों में अंपायरिंग की, जो लगभग कोहली के टेस्ट करियर के आसपास की संख्या है।

विराट कोहली का ऐतिहासिक टेस्ट करियर

जून 2011 में टेस्ट डेब्यू करने वाले विराट कोहली ने 123 मैचों में 9230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 46.85 का रहा, जो दुनिया के टॉप बल्लेबाज़ों में गिना जाता है। खास बात यह रही कि 2016 से 2019 तक लगातार चार सालों तक उनकी सालाना बल्लेबाज़ी औसत 55 से ज्यादा की रही। वहीं, 2016 और 2017 में उनका औसत 75 से भी ज्यादा रहा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version